BGMI 2.9 Update में मिलेंगे नए मैप समेत कई फीचर्स, आ गई रिलीज डेट!
BGMI यानी बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के लिए जल्द 2.9 Update जारी किया जा सकता है। इस नए अपडेट के साथ गेम में नए मैप समेत कई नए फीचर्स मिल सकते हैं।
Published By: harshit harsh | Published: Nov 01, 2023, 08:34 PM (IST)
हाइलाइट
- BGMI के लिए जल्द 2.9 अपडेट जारी होगा।
- इस अपडेट के साथ गेम में कई नए फीचर्स मिलेंगे।
- गेम में विंटर थीम बेस्ड मोड भी मिल सकता है।
BGMI 2.9 Update को लेकर एक नई लीक सामने आई है। Krafton के इस बैटल रॉयल गेम के लिए हाल ही में 2.8 Update जारी किया गया है। इस अपडेट के जारी होने के बाद अगले अपडेट की डिटेल सामने आ रही है। इस नए अपडेट में प्लेयर्स को गेम में Vikendi 2.0 मैप, M416 Glacier गन स्किन समेत कई नए आइटम मिल सकते हैं। इसके अलावा क्राफ्टन A3 बैटल रॉयल पास भी जारी करेगा। इस रॉयल पास के साथ प्लेयर्स को गेम में कई स्पेशल रिवॉर्ड्स मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं BGMI 2.9 Update के रिलीज डेट, मिलने वाले मैप्स और फीचर्स आदि के बारे में...
Vikendi 2.0
BGMI के नए अपडेट के साथ इस बैटल रॉयल गेम के Vikendi मैप का रीमास्टर वर्जन मिल सकता है। Vikendi 2.0 में इसके पहले वर्जन के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड्स और इंप्रूवमेंट्स देखने को मिलेंगे। बता दें कि BGMI गेम डेवलपर ने इस मैप को पब्लिकली कुछ साल पहले अनाउंस किया था। हालांकि, इसे गेम में नहीं जोड़ा गया था।
Winter Themed Mode
BGMI के नए 2.9 अपडेट में नया थीम मोड शो मिलेगा, जिसमें स्नो थीम पर बेस्ड फीचर मिलेगा। इसमें नया स्नोबोर्ड गेम में मिलेगा, जिसका इस्तेमाल प्लेयर्स मैच के दौरान कर सकेंगे। हालांकि, अभी इस नए मोड के बारे में ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है।
M416 Glacier
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में एक और पुराने गन स्किन M416 Glacier की वापसी हो सकती है। यह गन स्किन विंटर थीम पर बेस्ड होगा। इस समय प्लेयर्स के बीच इस गन स्किन की भारी डिमांड है।
कब रिलीज होगा BGMI 2.9 Update?
Krafton के बैटल रॉयल गेम के लिए नया अपडेट अगले महीने की शुरुआत में जारी किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल इस अपडेट के रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।
कैसे करें डाउनलोड?
Android और iOS यूजर्स BGMI के इस नए अपडेट को रिलीज होने के बाद फ्री में डाउनलोड कर सकेंगे।
– गेम को अपडेट करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में BGMI ऐप को नेविगेट करें।
– ऐप में नीचे दाहिने तरफ दिए गए अपडेट बटन को टैप करें।
– इसके बाद डाउनलोड बटन पर टैप करें और लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड करें।
– अपडेट डाउनलोड होने के बाद इंस्टॉल बटन पर टैप करें।
– इसके बाद आपका गेम लेटेस्ट अपडेट के साथ अपडेट हो जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।