BGMI 2.9 Update की डिटेल लीक, गेमर्स की डिमांड पर मिलेंगे 3 तगड़े फीचर्स!
BGMI 2.8 अपडेट के रिलीज हुए कुछ दिन ही हुए हैं और इसके अगले अपडेट की डिटेल्स लीक हो गई है। Krafton के इस बैटलरॉयल गेम के अपकमिंग अपडेट के साथ गेम में कई नए फीचर्स जुड़ने वाले हैं।
Published By: harshit harsh | Published: Oct 18, 2023, 03:05 PM (IST) | Edited: Oct 18, 2023, 05:57 PM (IST)
हाइलाइट
- BGMI 2.9 Update की डिटेल लीक हो गई है।
- नए अपडेट के साथ गेम में कई नए फीचर्स मिलेंगे।
- इन फीचर्स की गेमर्स लंबे समय से डिमांड कर रहे हैं।
Krafton ने हाल ही में BGMI 2.8 अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के साथ गेम में Zombie Edge मोड समेत कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इस अपडेट के रिलीज होने के महज कुछ दिन बाद ही 2.9 अपडेट की डिटेल्स लीक हुई है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, BGMI 2.9 अपडेट के साथ गेम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया Vikendi 2.0 मैप, M416 Glacier गन स्किन समेत कई और फीचर्स मिल सकते हैं। Krafton के इस इंडिया स्पेसिफिक बैटल रॉयल गेम पर से कुछ महीने पहले ही प्रतिबंध हटा है। आइए, जानते हैं नए अपडेट में और क्या मिल सकता है?
BGMI 2.9 Update में क्या होगा नया?
Vikendi 2.0 - BGMI के नए अपडेट के साथ गेम में मौजूद Vikendi Map का रीमास्टर वर्जन Vikendi 2.0 मिल सकता है। इसमें मैप के एरिया को बड़ा किया जा सकता है। साथ ही, इसके फीचर्स भी बेहतर किए जा सकते हैं।
2.2.9 Theme Mode - BGMI के लिए आने वाले अपकमिंग अपडेट के साथ नया थीम मोड मिल सकता है। इसे PUBG Mobile 2.9 अपडेट के साथ देखा गया है। इस नए थीम मोड को इन-गेम लाया जा सकता है, जिसके साथ एक स्नोबोर्ड जोड़ा जा सकता है।
M416 Glacier Gun Skin - BGMI के लिए आने वाले नए अपडेट के साथ आइकॉनिक M416 Glacier स्किन की वापसी हो सकती है। प्लेयर्स लंबे समय से इस गन स्किन की डिमांड कर रहे हैं।
इन आइटम्स और फीचर्स के अलावा बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के हाल में आए BGMI 2.8 Update के कुछ बग्स को फिक्स किया जाएगा।
BGMI 2.9 Update कब आएगा?
सामने आई लीक रिपोर्ट में इस नए अपडेट के रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नई आई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि BGMI 2.9 Update को इस विंटर यानी अगले कुछ सप्ताह में रोल आउट किया जा सकता है।
कैसे करें डाउनलोड?
Android और iOS यूजर्स BGMI के इस नए अपडेट को फ्री में डाउनलोड कर सकेंगे।
– गेम को अपडेट करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में BGMI ऐप को नेविगेट करें।
– ऐप में नीचे दाहिने तरफ दिए गए अपडेट बटन को टैप करें।
– इसके बाद डाउनलोड बटन पर टैप करें और लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड करें।
– अपडेट डाउनलोड होने के बाद इंस्टॉल बटन पर टैप करें।
– इसके बाद आपका गेम लेटेस्ट अपडेट के साथ अपडेट हो जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।