BGIS 2025 Grand Finals की आ गई नई डेट, इस दिन होगा आयोजन

BGIS 2025 Grand Finals की डेट आ गई है। इस टूर्नामेंट के ग्रैंड फाइनल्स का आयोजन अप्रैल, 2025 के अंत में किया जाएगा। फाइनल्स तीन दिन का होगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 18, 2025, 05:13 PM (IST)

BGIS 2025 Grand Finals की नई डेट आ गई है। Krafton India Esports ने अपकमिंग Battlegrounds Mobile India Series 2025 (BGIS 2025 LAN) की नई तारीख अनाउंस कर दी है। BGMI की साल की सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक BGMI India Series 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। टूर्नामेंट में कई टीमें शामिल होने वाली हैं। जीतने वाली टीम को लाखों रुपये का ईनाम मिलेगा। इस टूर्नामेंट का प्राइज पूल दो करोड़ रुपये है। आइये, ग्रैंड फाइनल्स की तारीख जानते हैं। और पढें: BGMI की इन बेस्ट सेटिंग और स्ट्रैटेजी से अपना गेमप्ले बनाए बेहतर

BGIS 2025 LAN New Dates Out

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BGIS Semi Finals Week 1 और 2 की 16 टीमें BGIS Grand Finals में खेलेंगी। बता दें कि टूर्नामेंट का ग्रैंड फाइनल्स कोलकता में आयोजित किया जाएगा। यह फाइनल्स तीन दिनों तक चलेगा। BGIS 2025 Grand Finals का आयोजन 25 अप्रैल, 2025 से 27 अप्रैल, 2025 के बीच किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में प्लेयर्स को अपनी स्किल दिखाने का मौका मिल रहा है। और पढें: BGMI में Smooth Gameplay के लिए 7 Best Graphics Settings

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रजिस्ट्रेशन जल्द बंद होने वाले हैं। आप नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन करने का तरीका

  • BGIS 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले Krafton India Esports की ऑफिशिय वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद आपको Register Now बटन पर क्लिक करना होगा। फिर साइन अप पर क्लिक कर दें।
  • यहां अपना मोबाइल नंबर डालें और टर्म एंड कंडीशन के साथ-साथ प्राइवेसी पॉलिसी को एग्री करें।
  • फिर Sing Up बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OPT आएगा। इसे डालकर Verify and Login पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद Confirm पर क्लिक करें। अब मांगे जा रही डिटेल नाम और जन्म तिथि आदि डालें। फिर Next पर क्लिक कर दें।
  • पासवर्ड क्रिएट करें। फिर अकाउंट के लिए KIE ID बनाएं और Finish पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आप रजिस्ट्रेशन करके इस अपकमिंग टूर्नामेंट में शामिल हो सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।