Battlegrounds Mobile India (BGMI) का धमाल इवेंट, मिल रहे बोनस UC

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में UC पाने का अभी अच्छा मौका है। प्लेयर्स UC खरीदने के साथ-साथ बोनस UC भी पा सकते हैं। यह इवेंट सीमित समय के लिए गेम में लाइव है। इस कारण इसका फायदा जल्द उठा लेना चाहिए।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 13, 2024, 02:59 PM (IST)

हाइलाइट

  • Battlegrounds Mobile India (BGMI) में UC Up इवेंट चल रहा है।
  • इस इवेंट में प्लेयर्स को UC के साथ बोनस UC मिल रहे हैं।
  • यह इवेंट गेम में 14 फरवरी तक ही लाइव है।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) खेलने वाले प्लेयर्स के लिए गेम की मेन करेंसी UC बहुत जरूरी होती है। इसके जरिए वे इन-गेम आइटम खरीद सकते हैं, जो उन्हें जीतने में मदद करते हैं। साथ ही, उनके गेम को मजेदार भी बनाते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Krafton समय-समय पर इवेंट्स जारी करता रहता है, जो प्लेयर्स को आइटम के साथ-साथ UC पाने का मौका भी देते हैं। क्रॉफ्टन ने एक नया इवेंट UC Up गेम में पेश किया है, जो गेमर्स को UC खरीदने पर बोनस UC ऑफर कर रहा है। प्लेयर्स के लिए कम पैसों में अधिक UC पाने का एक अच्छा मौका है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: BGMI का शानदार Cricket League इवेंट, जीतने पर मिलेंगे स्पेशल टोकन्स और गन स्किन

Battlegrounds Mobile India (BGMI) UC Up event

BGMI में UC Up इवेंट गेम में 14 फरवरी, 2024 यानी कल तक लाइव है। प्लेयर्स उसी कीमत पर अधिक UC पा सकते हैं। वे बिना अधिक खर्च किए इन-गेम आइटम का स्टॉक कर सकते हैं और अपने BGMI एक्सपीरियंस को बढ़ा सकते हैं। अपने UC को सुपरचार्ज करने का यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है। इस कारण प्लेयर्स को समय रहते ही इसका लाभ उठा लेना चाहिए। कितने डायमंड खरीदने कितने बोनस में मिलेंगे, इसकी डिटेल नीचे दी गई है। और पढें: BGMI और Free Fire जैसे गेम्स खेलने के लिए ले रहे हैं नया फोन? खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर करें चेक

बोनस UC

  • 60 UC खरीदने पर प्लेयर्स को इवेंट में बोनस के तौर पर 60 UC अधिक मिलेंगे।
  • 300 UC खरीदने पर 200 UC बोनस में दिए जाएंगे।
  • 600 UC खरीदने पक प्लेयर्स को 220 UC बोनस में मिल रहे हैं।
  • इससे अधिक UC खरीदने पर कई बोनस UC भी मिलेंगे।

कैसे पाएं बोनस UC?

  • बोनस UC पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Battlegrounds Mobile India (BGMI) ओपन करें।
  • उसके बाद लॉग इन कर लें। फिर जितने UC खरीदना चाहते हैं, खरीद लें।
  • पेमेंट करने के बाद आपको तुरंत बोनस UC मिल जाएंगे।

इस तरह प्लेयर्स आसानी से UC पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेम में जल्द नया रॉयल पास आने वाला है। ये UC रॉयल पास में मिल रहे प्रीमियम डायमंड को पाने में मदद करेंगे। इस कारण प्लेयर्स को इन्हें पाने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए। और पढें: BGMI में Sniping के ये सीक्रेट जान लिए तो हर मैच जीत पक्की!

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।