Battlegrounds Mobile India (BGMI) में जीतना है सोलो बनाम स्क्वाड मैच? जानें तरीका

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में सोलो और स्क्वाड मैच जीतने के लिए प्लेयर्स कई बातों का खास ध्यान रखना होता है। यहां इसके लिए कुछ टिप्स बताई गई हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 09, 2024, 03:54 PM (IST)

हाइलाइट

  • Battlegrounds Mobile India (BGMI) में कई वेपन मिलते हैं।
  • सोलो बनाम स्क्वाड मैच जीतने के लिए सही स्ट्रेटजी होनी चाहिए।
  • जीतने के लिए प्लेयर्स को अच्छे वेपन्स की जरूरत होती है।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है। इसमें प्लेयर्स को कई धमाल कॉस्मेटिक आइटम मिलते हैं, जो जीतने में प्लेयर्स की मदद करते हैं। गेम में दुश्मनों को हराकर प्लेयर्स अपनी रैंकप पुश कर सकते हैं। हालांकि, दुश्मनों को हराना और आगे बढ़ना कोई आसान बात नहीं है। इसके लिए अच्छे वेपन के साथ-साथ प्लेयर्स के पास एक सही स्ट्रेटजी का होना भी जरूरी है। अगर आप गेम में सोलो बनाम स्क्वाड मैच जीतने के लिए यहां टिप्स दिए गए हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन

Battlegrounds Mobile India (BGMI) की गजब ट्रिक

हॉट ड्रॉप से रहें सावधान

BGMI में सोलो बनाम स्क्वाड मैच जीतने के लिए मैप्स को हॉट ड्रॉप पर लैंड करने से बचना होगा। उन्हें मैप्स की ऐसी लोकेशन पर लैंड करना होगा, जहां कम लोग और अच्छी लूट मिल सकें। इससे वे स्क्वाड से बचे रहेंगे, क्योंकि हॉट ड्रॉप्स पर आप आसानी से दुश्मन का निशाना बन सकते हैं। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

इस तरह के वेपन का करें यूज

प्लेयर्स को सोलो बनाम स्क्वाड मैच जीतने के लिए ऐसे वेपन का यूज करना चाहिए, जो अलग-अलग रेंज की फाइट्स के लिए उपयोगी साबित हों। इसका मतलब है कि उन गन्स का यूज करें, जो लॉन्ग और शॉर्ट दोनों रेंज की लड़ाई में आपकी मदद कर पाएं। मिड रेंड फाइट के लिए AKM या M416 का यूज कर सकते हैं। वहीं, क्लॉज रेंज फाइट में शॉट गन्स का यूज करें। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

समय-समय पर रोटेशन करते रहें

बीजीएमआई में सिकुड़ते हुए क्षेत्र से हमेशा सचेत रहें। अपने लाभ के अनुसार इलाके और कवर का यूज करें। रोटेशन के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। प्लेयर्स को समय से पहले अपने घूमने की योजना बना लेनी चाहिए। एक समय पर ज्यादा रुकना आपके लिए खतरा बन सकता है। दुश्मन आपको टार्गेट कर सकते हैं।

अपने अनुसार बैटल चुनें

आप किस तरह की फाइट करना चाहते हैं, यह अपनी स्थिति और स्ट्रेटजी के आधार पर सिलेक्ट करें। साथ ही, यह भी ध्यान दें कि आपके किस प्रकार के वेपन हैं। उसके बाद ही आगे बढ़ें।

इन सभी टिप्स की मदद से आप आसानी से सोलो बनाम स्क्वाड मैच जीत पाएंगे। प्लेयर्स को जीतने के लिए अपने हर एक मूव पर ध्यान देना होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।