comscore

BGMI में ऐसे करें DBS गन का इस्तेमाल, आसानी से मिलेगी जीत

Battlegrounds Mobile India (BGMI) की सबसे पावरफुल गन DBS है। इस शॉटगन में दो बैरल हैं और यह एक साथ दो बुलेट फायर करने में सक्षम है। इसकी मदद से क्लोज रेंज फाइट जीती जा सकती है।

Published By: Ajay Verma | Published: Nov 20, 2023, 09:44 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • BGMI की सबसे घातक गन DBS है।
  • यह शॉटगन एक साथ दो बुलेट फायर करने में सक्षम है।
  • इस गन से विरोधी को आसानी ढेर किया जा सकता है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Battlegrounds Mobile India (BGMI) गेम में हर प्रकार की गन मिलती हैं। इनमें पिस्टल से लेकर रॉकेट लॉन्चर तक शामिल है। हालांकि, इनमें सबसे ज्यादा घातक डैबल-बैरल शॉटगन है, जिसे DBS गन के नाम से भी जाना जाता है। इसकी मारक क्षमता जबरदस्त है। इसमें दो बैरल लगी हैं, जो इसे क्लोज फाइट में सबसे कारगर हथियार बनाती हैं। अगर आपको शॉट गन इस्तेमाल करना पसंद है, तो हम इस आर्टिकल में आपको डीबीएस गन के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही, इस गन से जुड़े टिप्स भी देंगे, जिससे आपको गेम जीतने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं… news और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!

DBS Gun

टिप्स बताने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BGMI में डीबीएस गन सबसे तगड़ी शॉटगन है। इसमें 12-gauge की बुलेट का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, गन में दो बैरल भी लगे हैं, जिनमें से दो बुलेट एक साथ निकलती हैं, जो विरोधी को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। news और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल

Best ways to use DBS in BGMI news और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download

क्लोज फाइट में करें यह गन यूज

बीजीएमआई की क्लोज-रेंज फाइट में DBS गन का उपयोग करें। इसकी मदद से आप अपने विरोधी को आसानी से मार गिरा सकेंगे। खास बात यह है कि दुश्मन को मारने के लिए आपको ज्यादा बुलेट भी खर्च नहीं करनी पड़ेगी।

डबल-टैप स्ट्रैटजी

डीबीएस गन लगातार दो गोलियां दागने की क्षमता रखती है। इसके लिए आपको डबल-टैप स्ट्रैटजी का इस्तेमाल करना होगा, तभी आप तेजी से फायर कर पाएंगे। हालांकि, फायर करते वक्त आपको रिकॉइल और बुलेट के फैलाव का ध्यान रखना होगा। क्योंकि ज्यादा दूरी से फायर करने पर इसकी गोली फैल जाती है।

बुलेट की संख्या पर रखें नजर

दो राउंड फायर होने के बाद डीबीएस को दोबारा लोड करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में ध्यान रखें कि जब भी आप क्लोज फाइट में हो, तो गन रिलोड करने से बचें। क्योंकि इसे लोड होने समय लगता है। हमेशा गन को समय-समय पर रिलोड करते रहें। साथ ही, बुलेट्स की संख्या पर भी ध्यान दें।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ओपन लोकेशन में न करें गन का उपयोग

डीबीएस की रेंज काफी कम है। बिल्डिंग और सिटी वाली ओपन लोकेशन पर विरोधियों को मारने में काफी मुश्किल आएगी। ऐसे में इस तरह की लोकेशन पर शॉटगन का इस्तेमाल करने से बचें।