ZEE5 पर स्ट्रीम होगी यामी गौतम की फिल्म ‘Lost’, जानें स्ट्रीमिंग डेट

यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘Lost’ की ओटीटी रिलीज डिटेल्स सामने आ गई है। यह फिल्म भारत में इसी महीने Zee5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसे अनिरुद्ध रॉय चौधरी डायरेक्टर किया है।

Published By: Manisha | Published: Feb 05, 2023, 03:53 PM (IST)

हाइलाइट

  • Farzi सीरीज 10 फरवरी 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी
  • Cirkus (सर्कस) Netflix प्लेटफॉर्म पर 17 फरवरी 2023 को स्ट्रीम होगी
  • यामी गौतम 'Lost' फिल्म ZEE5 पर की जाएगी स्ट्रीम

Lost’ OTT Release: यामी गौतम स्टारर फिल्म Lost’ की ओटीटी रिलीज डिटेल्स सामने आ गई है। यह फिल्म भारत में इसी महीने Zee5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। कुछ समय पहले फिल्म का पोस्टर सामने आया था, वहीं अब इसका ट्रेलर व रिलीज डेट भी सामने आ गई है। और पढें: FIFA World Cup 2026: Jio फुटबॉल लवर्स के लिए लाया नया प्लान, कॉलिंग के साथ मिलेगा 40GB सुपरफास्ट डेटा

Zee5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में Lost’ फिल्म का ट्रेलर स्ट्रीम किया गया है। इस ट्रेलर के साथ फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट की जानकारी भी दी गई है। यह फिल्म 16 फरवरी 2023 को Zee5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। और पढें: Airtel का नया प्लान, FIFA फैन्स को मिलेगा फ्री ZEE5 ओटीटी सब्सक्रिप्शन

स्टोरी प्लॉट-

'Lost' फिल्म में यामी गौतम एक जर्नलिस्ट का किरदार निभा रही हैं। वह एक ईशान नाम के लड़के की स्टोरी पर काम कर रही है, जो कि गायब हो चुका है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि ईशान की स्टोरी पर काम कर रही यामी को कई संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें पॉलिटिक्स व ऑफिशियल दबाब में वह काम करती हैं। ईशान को ढूंढते-ढूंढते कैसे यामी के किरदार की जान पर बन आती है, ट्रेलर में यह सब देखने को मिला है। और पढें: OTT Releases This week in India: Sitaare Zameen Par से लेकर Vadh 2, इस हफ्ते OTT पर आ रहा ये सब

यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसे अनिरुद्ध रॉय चौधरी डायरेक्टर किया है। अनिरुद्ध पिंक जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। यामी गौतम के अलावा इस फिल्म में पंकज कपूर जैसे स्टार्स देखने को मिलेंगे।

फरवरी OTT स्ट्रीमिंग

शाहिद कपूर स्टारर वेब सीरीज Farzi सीरीज 10 फरवरी 2023 को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में शाहिद कपूर के साथ-साथ विजय सेतुपति भी मेन लीड रोल में हैं। रणवीर सिंह स्टारर कॉमेडी फिल्म Cirkus (सर्कस) Netflix प्लेटफॉर्म पर 17 फरवरी 2023 को स्ट्रीम होगी। सर्कस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा, मुरली शर्मा, संजय मिश्रा, जॉनी लिवर जैसे स्टार्स शामिल हैं।

हाल ही में Black Panther Wakanda Forever की ओटीटी रिलीज डेट भी कंफर्म की गई है। यह फिल्म भारत में Disney+ Hotstar ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 1 फरवरी 2023 को स्ट्रीम की जाएगी। भारत में यह फिल्म हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में स्ट्रीम होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।