Xiaomi F2 Smart TV जल्द भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर

Xiaomi जल्द Amazon Fire OS पर बेस्ड स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी का टीजर जारी किया है।

Published By: Harshit Harsh | Published: Mar 02, 2023, 06:41 PM (IST) | Edited: Mar 03, 2023, 06:57 AM (IST)

Xiaomi F2 Fire TV को पिछले साल ग्लोबली लॉन्च किया गया था। चीनी ब्रांड अब इस एंड्रॉइड टीवी को भारत में लॉन्च करने वाली है। शाओमी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग टीज की है। हालांकि, जारी किए गए टीजर में इसकी लॉन्च डेट और फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्ट टीवी को कंपनी इस साल ही लॉन्च करेगी। यह स्मार्ट टीवी Amazon के Fire OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। और पढें: Xiaomi फैन्स को झटका! अचानक Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro फोन हुए महंगे, इतनी बढ़ी 200MP कैमरा फोन्स की कीमतें

शेयर टीजर के मुताबिक, Xiaomi का अपकमिंग स्मार्ट टीवी Amazon India पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ट्वीट किए गए पोस्टर में ब्रांड ने 'Who says entertainment can't be fiery?' टैगलाइन का इस्तेमालकिया है। इस टीजर में शाओमी ने इस अपकमिंग स्मार्ट टीवी को यूजर इंटरफेस की भी एक झलक दिखाई है। इसमें टीवी का UI Amazon Fire TV Stick 4K से मिलता है। इसके अलावा एक और टीजर में ब्रांड ने इस स्मार्ट टीवी का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो भी शेयर किया है। इस स्मार्ट टीवी के बारे में अन्य जानकारियां आने वाले कुछ दिन में रिवील की जाएंगी। और पढें: REDMI A7 और REDMI A7 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 10499 रुपये से शुरू

मिलेंगे ये फीचर्स?

पिछले साल लॉन्च हुए Xiaomi F2 TV के फीचर्स की बात करें तो यह तीन स्क्रीन साइज 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच में आता है। इस स्मार्ट टीवी की स्क्रीन में 4K UHD फीचर दिया गया है, जो HDR10 को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 12W के स्पीक्रस दिए गए हैं, जो Dolby Audio और DTS Virtual: X को सपोर्ट करेगा। यह स्मार्ट टीवी क्वाड कोर A55 SoC पर काम करता है, जिसके साथ 2GB RAM और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा। और पढें: 2000 रुपए से कम में खरीदें ये 7 दमदार Power Banks, मिलेगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Xiaomi F2 Smart TV Amazon के Fire OS 7 पर काम करता है, जिसके साथ बिल्ट-इन Alexa का सपोर्ट मिलेगा। शाओमी का यह स्मार्ट टीवी Onida, Croma, AKAI जैसे ब्रांड के स्मार्ट टीवी को टक्कर दे सकता है। इन ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी भी Fire OS पर काम करते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।