Top OTT Releases in this Week: Dunki से The Kerala Story तक, ओटीटी पर इस हफ्ते आया ये सब नया

Top OTT Releases in this Week: ओटीटी पर इस हफ्ते काफी कुछ नया स्ट्रीम हुआ है। इस लिस्ट में शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डंकी' से लेकर The Kerala Story तक काफी कुछ शामिल है। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Published By: Manisha
Published: Feb 18, 2024, 12:53 PM (IST)

हाइलाइट

  • OTT पर इस हफ्ते स्ट्रीम हुआ काफी कुछ
  • शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी भी हुई ओटीटी पर स्ट्रीम
  • इस हफ्ते The Kerala Story भी ओटीटी पर हुई रिलीज

Top OTT Releases in this Week: ओटीटी पर फरवरी का यह हफ्ता काफी शानदार रहा। इस हफ्ते ओटीटी पर कई नई फिल्में और सीरीज स्ट्रीम की गई हैं। कुछ फिल्मों और सीरीज की अनाउंसमेंट काफी समय पहले कर दी गई, तो कुछ फिल्मों ने सरप्राइस के तौर पर ओटीटी पर धमाकेदार एंट्री की। सरप्राइस एंट्री की बात करें, तो इस हफ्ते शाहरुख खान स्टारर फिल्म Dunki गुपचुप तरीके से ओटीटी पर रिलीज कर दी गई। इसके अलावा, The Kerala Story फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग का इंतजार काफी लंबे वक्त से किया जा रहा था, जो कि इस हफ्ते पूरा हो चुका है। यह फिल्में अब आप OTT पर इन्जॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं ओटीटी पर कौन-सी फिल्म और सीरीज कहां देखने के लिए है उपलब्ध।

The Kerala Story

The Kerala Story फिल्म पिछले साल 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। पिछले साल से ही फैन्स फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जो कि अब 2024 में जाकर पूरा हुआ है। यह फिल्म अब 16 फरवरी को ZEE5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो गई है। अदा शर्मा स्टारर और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में केरल की तीन महिलाओं की कहानी दिखाई गई है, जो धर्मान्तरित होकर मुसलमान बन जाती हैं।

>

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।