OTT releases in April 2023: 'Mrs. Undercover' से लेकर Citadel तक, अप्रैल महीने में ये नई फिल्में और शो मचाएंगे धमाका
April 2023 महीने में Amazon Prime Video से लेकर Netflix ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पर काफी कुछ नया स्ट्रीम होने वाला है। इस लिस्ट में क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांस सभी जॉनर के कॉन्टेंट शामिल हैं। यहां देखें लिस्ट-
Published By: Manisha | Published: Apr 03, 2023, 07:05 PM (IST)
हाइलाइट
- Indian Matchmaking का तीसरा सीजन इस महीने हो जाएगा स्ट्रीम
- प्रियंका चोपड़ा जोनस की Citadel सीरीज भी Amazon Prime Video पर होगी स्ट्रीम
- Mrs. Undercover फिल्म ZEE5 पर होगी स्ट्रीम
OTT लवर्स के लिए पिछले महीने की तरह अप्रैल महीना भी फुल-ऑन एंटरटेनमेंट से भरा रहने वाला है। इस महीने कई मच-अवेटेड वेब सीरीज और नई फिल्में डिजिटली स्ट्रीम हो रही हैं। अगर आप भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के शौकिन हैं और इस महीने स्ट्रीम होने वाले नए कॉन्टेंट की लिस्ट देखना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही लिखा गया है।
April 2023 महीने में Amazon Prime Video से लेकर Netflix ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पर काफी कुछ नया स्ट्रीम होने वाला है। इस लिस्ट में क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांस सभी जॉनर के कॉन्टेंट शामिल हैं। यहां देखें लिस्ट-
Jubilee
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस की अपकमिंग वेब सीरीज Citadel इस महीने ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज Amazon Prime Video पर 28 अप्रैल 2023 को स्ट्रीम होगी। सीरीज को भारत में इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। आपको बता दें, इस सीरीज में कुल मिलाकर 6 एपिसोड होंगे। 28 अप्रैल 2023 को सीरीज के पहले दो एपिसोड स्ट्रीम होंगे। बाकी के 4 एपिसोड को 26 मई से स्ट्रीम होना शुरू होंगे। सीरीज में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी स्पाई एजेंट के रूप में मेन लीड निभा रहे हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।