New OTT Release: 2023 में लॉन्च होंगी ये धांसू हिंदी वेब सीरीज, MIRZAPUR से लेकर फैमिली मैन 3 जैसे नाम शामिल

OTT platforms पर इस साल के आखिर तक कई लोकप्रिय वेब सीरीज लॉन्चिंग को तैयार हैं। इसमें MIRZAPUR SEASON 3, ASUR SEASON 2, THE FAMILY MAN SEASON 3, PAATAL LOK SEASON 2 जैसे नाम शामिल होंगे।

Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 06, 2023, 07:11 PM (IST)

हाइलाइट

  • OTT platforms पर इस साल आएंगी कई लोकप्रिय वेब सीरीज।
  • MIRZAPUR सीजन 3 से लेकर फैमिली मैन 3 जैसे नाम होंगे शामिल।
  • Prime Video, Netflix और Voot जैसे प्लेटफॉर्म पर होंगी लॉन्च।

New OTT Release: OTT platform पर साल की शुरुआत में ही कई अच्छी फिल्म ने दस्तक दी है, लेकिन अभी भी कई दमदार वेब सीरीज दस्तक देने को तैयार हैं। इसमें मिरजापुर, Family Man और शाहरुख खान अभिनीत पठान मूवी तक शामिल है। ये वेब सीरीज Netflix, Prime Video, Disney Plus Hotstar का नाम है। भारत में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता में तेजी देखी गई है। हालांकि Netflix को अपना यूजरबेस गवाना पड़ा है। और पढें: Netflix सब्सक्रिप्शन FREE पाएं, क्या आपको मिला 30 दिन का Trial सब्सक्रिप्शन? ऐसे करें चेक

हिंदी वेब सीरीज और उनकी लॉन्च डेट

1. MIRZAPUR SEASON 3 ON AMAZON PRIME VIDEO

MIRZAPUR SEASON 3 को लेकर कास्टिंग का काम हो गया है और प्रोडक्शन हाउस ने भी तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान किया जाएगा। लेकिन अभी अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म साल 2023 के अंत तक दस्तक दे सकती है। और पढें: OTT से हटाई गई Satluj फिल्म, फिर Telegram पर कैसे पहुंची, लोग धड़ल्ले से कर रहे Download, जानें वजह

2. ASUR SEASON 2 ON VOOT

ASUR एक बहुत प्रतीक्षित वेब सीरीज है और IMDb ने इसे 10 में से 8.5रेटिंग दी है। सीजन 2 में क्रिएटर्स इसमें कई नए मेथेडोलॉजी को शामिल करने जा रही है। इसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान किया जाएगा। और पढें: सरकार ने Telegram को भेजा नोटिस, बस 15 दिन में देना होगा जवाब

3. THE FAMILY MAN SEASON 3 ON AMAZON PRIME VIDEO

अमेजन प्राइम वीडियो की पेशकश FAMILY MAN SEASON 3 जल्द ही लॉन्च होगा और मनोज वाजपायी अपने दमदार किरदार से सभी को इंप्रेस करेंगे।

4. PAATAL LOK SEASON 2 ON AMAZON PRIME

अमेजन प्राइम वीडियो पर इस साल PAATAL LOK SEASON 2 भी दस्तक देगा। इस शो पर काम शुरू हो चुका और जल्द ही सेकेंड वर्जन लॉन्च होगा।

5. RANA NAIDU ON NETFLIX

राणा दग्गुबाती और वेंकेटेश की अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर अफवाह है कि यह इस साल लॉन्च होगी। सितंबर 2021 राना ने ऐलान किया कि वह नई पिक्चर ला रहे हैं और कई रिपोर्ट में दावा किया था कि यह RANA NAIDU होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।