February 2023 में आ रही हैं ये धांसू नई वेब सीरीज, Netflix, Prime Video और Hotstar पर आएंगी नजर
New Web Series in February 2023: फरवरी में कई नए वेब सीरीज दस्तक देने को तैयार हैं और ये सीरीज Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar पर देखी जा सकेंगी।
Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 09, 2023, 04:53 PM (IST) | Edited: Feb 09, 2023, 05:54 PM (IST)
हाइलाइट
- एनिमेशन मूवीज पसंद करने वालों के लिए My Dad the Bounty Hunter है।
- थ्रिलर सीरीज पसंद करने वालों के लिए You Season 4 Part 1है।
- ड्रामा पसंद करने वालों के लिए Love Shaadi Drama है।
New Web Series Release in February 2023: फरवरी महीने में कई नई वेब सीरीज लॉन्चिंग को तैयार हैं, जो अलग-अलग कैटेगरी और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होंगी। सभी OTT Platform पर एक-एक चेक करने की जगह हम आपको एक साथ सभी के बारे में बता देते हैं। साथ ही यह कब लॉन्च होंगी और किस प्लेटफॉर्म पर दस्तक देंगी उसके बारे में भी बता देते हैं।
अगर आप एनिमेशन मूवीज को पसंद करते हैं तो इस महीने My Dad the Bounty Hunter और अगर थ्रिलर पसंद करते हैं तो You Season 4 Part 1 जैसी देखने को मिलेंगी। हम इस रिपोर्ट में जिन वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, वे Netflix, Amazon Prime Video, MX Player और Lionsgate Play पर नजर आएंगी।
The Night Manager
डिज्न प्लस हॉटस्टार पर 17 फरवरी को The Night Manager वेब सीरीज दस्तक देने जा रही है। इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे।
Farzi
10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजिनल वेब सीरीज फर्जी दस्तक देने जा रही है। इसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा विजय सेतुपति, राशि खन्ना भी इसमें नजर आएंगी।
Love Shaadi Drama
Disney Plus Hotstar पर एक स्पेशल शो आएगा और इसका नाम हंसिका का लव शादी ड्रामा होगा। इसमें कहानी तब शुरू होती है, जब अभिनेत्री अपनी शादी का ऐलान सोहेल से करती है। हालांकि यह लोगों को अपनी खींच पाएगी या नहीं, तो वक्त ही बताएगा। यह 10 फरवरी को आएगी।
You Season 4 Part 1
नेटफ्लिक्स पर यह वेब सीरीज 9 फरवरी को दस्तक देगी। यह वेब सीरीज एक बेस्ट सेलिंग बुक पर आधारित है, जो इस नाम से आती है और इसे Caroline Kepnes ने लिखा है। इसमें कहानी एक टॉपिक पर घूमती है कि क्या प्यार के लिए क्या कर सकते हो? इसमें अभिनेता Penn Badgley सीरीज का Joe Goldberg नाम का किरदार निभाते हैं। यह 9 फरवरी आ चुकी है।
My Dad the Bounty Hunter
एनिमेशन फिल्म पसंद करने वाले के लिए नेटफ्लिक्स पर My Dad the Bounty Hunter रिलीज हो गई है। इस कहानी में आउटर स्पेस को दिखाया है, जिसमें दो बच्चों की वजह से एक मिशन बरबाद हो जाता है। इसमें लेजर फाइट और खतरनाक एलियंस को दिखाया है। इसे भी 9 फरवरी को जारी किया। इसके अलावा भी ढेरों फिल्म लॉन्चिंग को तैयार हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।