Netflix की ये हैं टॉप-रेटेड सर्वाइवल-ड्रामा शो और फिल्में, नहीं देखा तो आज ही देख डालिए

आज हम आपको इस आर्टिकल में Netflix पर उपलब्ध टॉप-रेटेड सर्वाइवल-ड्रामा की लिस्ट देने जा रहे हैं। अगर आप कुछ नया और दिमाग हिला देने वाला कॉन्टेंट देखना पसंद करते हैं, तो यह शो भी आपको जरूर देखने चाहिए।

Published By: Manisha | Published: Mar 22, 2023, 05:05 PM (IST)

हाइलाइट

  • इस लिस्ट में शामिल है Birdbox फिल्म
  • The Rain शो में देखने को मिलेगी खतरनाक वायरस की कहानी
  • All Of Us Are Dead में दिखेगा जॉम्बी का कहर

OTT के इस जमाने में हर किसी के पास Netflix का सब्सक्रिप्शन होगा। नेटफ्लिक्स एक ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जहां आए दिन नई फिल्में और पॉपुलर शो स्ट्रीम होते रहते हैं। अगर आपके पास भी नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन है और आप सभी लेटेस्ट शो व फिल्में देखकर खत्म कर चुके हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। और पढें: Netflix सब्सक्रिप्शन FREE पाएं, क्या आपको मिला 30 दिन का Trial सब्सक्रिप्शन? ऐसे करें चेक

आज हम आपको इस आर्टिकल में Netflix पर उपलब्ध टॉप-रेटेड सर्वाइवल-ड्रामा की लिस्ट देने जा रहे हैं। इस सर्वाइवल ड्रामा लिस्ट में फिल्में और वेब सीरीज दोनों ही शामिल हैं। अगर आप कुछ नया और दिमाग हिला देने वाला कॉन्टेंट देखना पसंद करते हैं, तो यह शो भी आपको जरूर देखने चाहिए। और पढें: FIFA World Cup 2026 Live: मोबाइल पर कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप LIVE मैच, यहां फ्री होगी स्ट्रीमिंग

Birdbox

> और पढें: Netflix पर आ रहा FIFA World Cup: Launch Edition गेम, जानिए कब और कैसे खेल पाएंगे

Birdbox नेटफ्लिक्स की टॉप-रेटेड सर्वाइवल ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में एक महिला और दो बच्चों की कहानी दिखाई गई है, जो आंखों पर पट्टी लगाकर एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म में एक ऐसी अदृश्य शक्ति को दिखाया गया है, जिसे देखते ही इंसान अपना आपा खोकर आत्महत्या कर लेता है। महिला इसी शक्ति से न केवल खुद को बचाती है, बल्कि उन दो बच्चों को भी बचाती है।

Sweet Home

>

The Rain नेटफ्लिक्स शो में एक ऐसे वायरस की कहानी दिखाई गई है, जो बारिश की बूंदों से लोगों में फैलता है। जिस भी इंसान के ऊपर इस बारिश की बूंद गिरती है, वह मर जाता है। यह वायरस कुछ साइंटिस्ट द्वारा बनाया गया था, जिन्होंने इस बारिश से बचने के लिए कुछ बंकर तैयार किए थे। इन्हीं बंकर में दो भाई-बहन बच जाते हैं। इन भाई-बहन की जोड़ी आगे चलकर इस वायरस से लड़ने और इसे खत्म करने की ठानते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।