Netflix Moments में आ गया नया Clip Editing फीचर, ऐसे अपना फेवरेट सीन दोस्तों के साथ करें शेयर

Netflix Moments में नया Clip Edit फीचर आ गया है। इस फीचर के जरिए आप नेटफ्लिक्स के फेवरेट सीन व मूवमेंट को कट करके अपने दोस्तों व परिवारवालों के साथ शेयर कर सकेंगे।

Published By: Manisha
Published: Sep 04, 2025, 01:33 PM (IST)

Netflix ने अपने यूजर्स के लिए पिछले साल नया “Moments” फीचर लॉन्च किया था। इस फीचर के जरिए यूजर्स नेटफ्लिक्स की अपनी पसंदीदा सीरीज व शो से फेवरेट सीन को कट करके उसे अपने दोस्तों व परिवारवालों के साथ शेयर कर सकते हैं। वहीं, अब 1 साल बाद अब कंपनी ने इस फीचर को एन्हैंस कर दिया है। अब न केवल आप सीरीज व शो से अपने फेवरेट सीन को कट करके अपने दोस्तों व परिवार को शेयर कर सकते हैं बल्कि अब सीन को कट करने के लिए आपको स्पेसिफिक ड्यूरेशन सिलेक्ट करने का भी ऑप्शन मिलेग। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Edit Moment

Netflix ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग के जरिए नए “Moments” फीचर की जानकारी दी है। बता दें, कंपनी ने इस फीचर को पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने सीन के ड्यूरेशन को सिलेक्ट करने का ऑप्शन दे दिया है। अब यूजर्स अपनी मर्जी के हिसाब से अपने फेवरेट सीन के समय को घटा-बढ़ा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सीन के शुरुआत और अंत का समय सिलेक्ट करना होगा। जैसे ही आप समय को चुन लेंगे, वैसे ही उस सीन की Clip कटकर यूजर्स के My Netflix सेक्शन में सेव हो जाएगी। आप उस क्लिप को अपने दोस्तों व परिवारवालों के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा, आप My Netflix सेक्शन में जाकर उस सीन को कभी भी कितना भी देख सकते हैं।

How to use Netflix Moments Clip Edit feature

1. सबसे पहले Netflix ओपन करें और उस मूवी व शो को प्ले करें, जिसका फेवरेट सीन आप मूवमेंट के तौर पर कैप्चर करना चाहते हैं।

2. अब उस सीन पर जाएं, जिसे आप कट करना चाहते हैं।

3. सीन को कट करने के लिए आपको Clip आइकन पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपको क्लिप के Starting Point और Ending Point को सिलेक्ट करने का नया ऑप्शन मिलेगा।

5. शुरुआत और अंत सिलेक्ट करने के बाद आपके सामने सीन का प्रीव्यू आ जाएगा।

6. प्रीव्यू देखने के बाद आप उस क्लिक को सेव करके रख सकते हैं। इसके अलावा, इसे आपको शेयर करने का भी ऑप्शन मिलेगा।

FAQs

Netflix Moments फीचर क्या है?

Netflix Moments को पिछले साल लॉन किया गया था, जिसमें यूजर्स नेटफ्लिक्स शो के फेवरेट सीन को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Netflix Moments में Clip Edit फीचर क्या है?

Netflix Moments में नया अपडेट आया है, जिसमें यूजर्स ड्यूरेशन सिलेक्ट करके क्लिप को एडिट करके छोटा-बड़ा कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।