itel ने सस्ते में लॉन्च की 4K Ultra HD G Smart TV सीरीज, कीमत मात्र 10,999 से शुरू

itel ने G सीरीज के तहत नई रेंज लॉन्च की है, जिसमें 32 इंच से लेकर 55 इंच तक के स्मार्ट टीवी मॉडल्स मिलेंगे। जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन।

Published By: Manisha | Published: Apr 05, 2023, 01:07 PM (IST) | Edited: Apr 05, 2023, 01:09 PM (IST)

हाइलाइट

  • टीवी मॉडल्स में मिलेंगे 32 इंच, 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच स्क्रीन साइज
  • itel Smart TV G सीरीज के तहत लॉन्च हुए नए टीवी
  • कीमत सिर्फ 10,999 रुपये से शुरू

itel कंपनी ने भारतीय मार्केट में नई स्मार्ट टीवी रेंज लॉन्च की है। इनमें HD, FHD और 4K डिस्प्ले ऑप्शन दिए गए हैं। itel 4K ultra HD G सीरीज में कंपनी ने G4366, G5066, G5566 मॉडल्स शामिल हैं। HD व FHD में G3265 और G4365 मॉडल्स पेश किए गए हैं। इन टीवी में यूजर्स को 32 इंच से लेकर 55 इंच तक के स्क्रीन साइज मिलेंगे। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस स्मार्ट टीवी की कीमत महज 10,999 रुपये से शुरू होती है। आइए जानते हैं सभी मॉडल्स की कीमत और खूबियों से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: मात्र 10,399 में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला फोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी

itel G4366/G5066/G5566 Smart TV Price

कंपनी ने itel G-सीरीज के G4366, G5066 और G5566 मॉडल्स की कीमत क्रमश: 21,999 रुपये, 28,999 रुपये और 33,999 रुपये तय की है। इनमें दो G3265 और G4365 मॉडल्स भी शामिल हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 10,999 रुपये और 18,999 रुपये है। इन सभी मॉडल्स को आप कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। और पढें: मात्र 6799 रुपये में आ गया मजबूत फोन, बिना नेटवर्क के कर सकेंगे कॉल और SMS, जानें कैसे

itel G4366/G5066/G5566 Smart TV Specifications

यह सभी टीवी मॉडल्स 32 इंच, 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच स्क्रीन साइज मिलते हैं। जैसे कि हमने बताया इनमें HD, FHD और 4K डिस्प्ले ऑप्शन मिलेंगे। 32 और 43 इंच के टीवी मॉडल्स Android 11 पर काम करते हैं। 43, 50 और 50 इंच मॉडल्स 4K Ultra HD डिस्प्ले के साथ आते हैं। यह मॉडल्स Android 10 पर काम करते हैं और इनमें 24W स्पीकर्स के साथ Dolby audio सपोर्ट मिलता है। और पढें: Itel Zeno 20 Max फोन 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 6000 रुपये से भी कम

टीवी में अल्ट्रा-वाइट डिस्प्ले दी गई है, जिसमें मैक्सिमम 350 nits ब्राइटनेस मिलती है। यह CPU-ARM A53 1.5GHz Quad core प्रोसेसर से लैस है, जिनके साथ 2GB RAM और 8GB स्टोरेज मिलती है। 43 इंच वेरिएंट का वजन 5.9 किलोग्राम, 50 इंच वेरिएंट का वजन 9.2 किलोग्राम और 55 इंच मॉडल का वजन 11.2 किलोग्राम है।

32 इंच HD टीवी और 43 इंच FHD टीवी Android 11 पर काम करते हैं। इनमें भी 24W स्पीकर्स के साथ Dolby audio सपोर्ट मिलता है। इन मॉडल्स में बिल्ट-इन प्ले स्टोर, ब्लूटूथ 5.0, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और स्मार्ट रिमोट कंट्रोल दिया गया है। 4K Ultra HD मॉडल्स ARM A53 1.5GHz Quad-core प्रोसेसर से लैस हैं, जिसके साथ 1GB RAM और 8GB स्टोरेज मिलती है। 32 इंच वेरिएंट का वजन 3.6 किलोग्राम है और 43 इंच मॉडल का वजन 5.9 किलोग्राम है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।