JioCinema पर स्ट्रीम होगी 'विक्रम-वेधा' (Vikram Vedha) फिल्म, डेट हुई कंफर्म
'विक्रम-वेधा' (Vikram Vedha) फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार फैन्स लंबे समय से कर रहे थे। अब फाइनली उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। यह फिल्म Jiocinema पर स्ट्रीम होगी, जिसकी डेट कंफर्म हो गई है।
Published By: Manisha | Published: May 10, 2023, 02:19 PM (IST)
हाइलाइट
- फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मेन लीड रोल में है
- विक्रम-वेधा' (Vikram Vedha) साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है
- यह फिल्म पिछले साल सितंबर में हुई थी रिलीज
Vikram Vedha on JioCinema: बॉलीवुड की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'विक्रम-वेधा' (Vikram Vedha) के ओटीटी रिलीज का इंतजार फैन्स लंबे समय से कर रहे थे। अब फाइनली उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म आखिरकार कंफर्म हो गया है। यह फिल्म JioCinema पर स्ट्रीम की जाने वाली है, जो कि अभी बिल्कुल फ्री ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। बता दें, यह फिल्म जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होगी यह जानकारी काफी समय पहले ही लीक्स में सामने आ चुकी थी, लेकिन अब फाइनली खुद जियोसिनेमा ने इसकी स्ट्रीमिंग डेट से पर्दा उठा दिया है।
JioCinema ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए 'विक्रम-वेधा' (Vikram Vedha) फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान किया है। यह फिल्म जियोसिनेमा पर 12 मई 2023 को स्ट्रीम की जाएगी।
जियोसिनेमा ने फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान करते हुए ट्वीट में लिखा, "IPL में टीम्स की राइवल्री के साथ... अब देखो विक्रम और वैधा की राइवल्री। विक्रम वेधा का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियम इस शुक्रवार 12 मई को सिर्फ और सिर्फ जियोसिनेमा पर किया जाएगा।"
आपको बता दें, विक्रम वेधा फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मेन लीड रोल में हैं। यह फिल्म साउथ की 'विक्रम वेधा' का ही हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन एक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि सैफ अली खान एक पुलिस ऑफिसर बने हैं। इन सब के अलावा, फिल्म में विजय सेतुपति, राधिका आप्टे जैसे स्टार्स भी शामिल हैं।
यह फिल्म पिछले साल सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसे फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। थिएटर रिलीज के बाद से ही फैन्स इसके ओटीटी स्ट्रीम का इंतजार कर रहे हैं, लगभग 8 महीने लंबे इंतजार के बाद अब फाइनली फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग कंफर्म हो गई है।
मई ओटीटी रिलीज
इस महीने ओटीटी पर काफी कुछ नया स्ट्रीम होने वाला है। Tu Jhoothi Main Makkaar फिल्म 3 मई को Netflix पर हो चुकी है। इसके अलावा, Saas Bahu Aur Flamingo वेब सीरीज Disney+ Hotstar पर 5 मई को स्ट्रीम की गई थी। यह एक एक्शन-थ्रिलर सीरीज है, जिसमें डिंपल एक खतरनाक सास का किरदार निभा रही है। Dahaad सोनाक्षी सिन्हा की मच-अवेटेड वेब सीरीज है। यह सीरीज Amazon Prime Video पर 12 मई को स्ट्रीम होगी। सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म Kathal Netflix पर 19 मई को स्ट्रीम होगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।