Border 2 OTT release: Netflix पर इस दिन आ रही बॉर्डर 2, स्ट्रीमिंग डेट कंफर्म

Border 2 OTT release on Netflix: लंबे इंतजार के बाद फाइनली बॉर्डर 2 ओटीटी पर पर एंट्री मारने वाली है। फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है।

Published By: Manisha | Published: Mar 19, 2026, 06:06 PM (IST)

Border 2 OTT release: बॉर्डर 2 फिल्म इस साल की शुरुआत में 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। हालांकि, ओटीटी लवर्स अब भी इस फिल्म के डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली उन फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है। लंबे इंतजार के बाद बॉर्डर 2 फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। तमाम लीक्स के बाद अब फाइनली कंफर्म हो गया है कि यह फिल्म Netflix ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। अगर आपने अब-तक सिनेमाघर जाकर फिल्म को नहीं देखा है, तो अब आप घर बैठे अपने टीवी या फिर स्मार्टफोन पर इस फिल्म को इन्जॉय कर सकते हैं। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: Netflix पर आ रहा FIFA World Cup: Launch Edition गेम, जानिए कब और कैसे खेल पाएंगे

Netflix ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Border 2 फिल्म की स्ट्रीमिंग को कंफर्म किया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर इस शुक्रवार 20 मार्च को रिलीज हो रही है। डेट अनाउसमेंट के साथ नेटफ्लिक्स ने कैप्शन दिया है, "चिट्ठी अब नेटफ्लिक्स पर आ गई है। बॉर्डर 2 फिल्म 20 मार्च को Netflix पर रिलीज होगी।" और पढें: Flipkart यूजर्स के लिए खुशखबरी! इन यूजर्स को Netflix सब्सक्रिप्शन मिल रहा फ्री, जानें कैसे

Border 2

आपको बता दें, Border 2 फिल्न 1997 में रिलीज हुई Border का ही सीक्वल है। इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। स्टारकास्ट की बात करें, तो इस फिल्म में पिछली बॉर्डर के सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह जैसे स्टार्स शामिल हैं। बॉर्डर 1 में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना, सुनली शेट्टी, तब्बू, पूजा भट्ट जैसे स्टार्स शामिल थे। और पढें: Airtel यूजर्स की मौज, 100 रुपये से कम में पाएं 20 OTT, Xstream Play Premium प्लान हुआ सस्ता

Netflix Plans

अगल आप बॉर्डर 2 देखना चाहते हैं, लेकिन आपको सबसे पहले नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। कंपनी के सबसे सस्ता प्लान की बात करें, तो यह 149 रुपये है। यह मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान है, जो कि SD क्वालिटी के साथ आता है। इस सब्सक्रिप्शन के साथ आप फिल्म को अपने स्मार्टफोन पर देख सकते हैं।

अगर आप फिल्म को टीवी पर स्ट्रीम करना चाहते हैं और अच्छी क्वालिटी में देखना चाहते हैं, तो 649 रुपये का प्लान आपके लिए है। यह प्लान 4K क्वालिटी से कॉन्टेंट स्ट्रीम करने की सुविधा देता है। साथ ही इस प्लान के साथ आप 4 डिवाइस में कॉन्टेंट स्ट्रीम कर सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।