Women's day 2024 Gifts Idea: महिलाओं को खुश कर देंगे ये 4 हाई-टेक Gifts, देकर कहें 'Thankyou'
Women's day 2024 Gifts Idea: 8 मार्च को दुनियाभर में International Women's Day सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन अगर आप अपने जीवन में मौजूद महिलाओं को कुछ गिफ्ट करने की सोच रहे हैं, तो यहां देखें कुछ बेस्ट ऑप्शन।
Published By: Manisha | Published: Mar 07, 2024, 05:41 PM (IST)
हाइलाइट
- 8 मार्च को मनाया जाएगा इंटरनेशन वुमेन्स डे
- महिलाओं के लिए बेस्ट रहेंगे ये गिफ्ट ऑप्शन
- Amazon से खरीदने पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Women's day 2024 Gifts Idea: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस दिन हम अपने आसपास मौजूद महिलाओं का सम्मान करते हुए उनकी मौजूदगी पर अपना अभार व्यक्त करते हैं। अगर आप भी इस वुमेन्स डे अपनी जिंदगी में मौजूद खास महिलाओं को कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे हाई-टेक गिफ्ट्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें आप आज के जमाने की हाई-टेक वुमेन्स को गिफ्ट कर सकते हैं। यहां देखें वुमेन्स डे पर देने वाले कुछ खास गिफ्ट्स की लिस्ट।
Samsung Galaxy Z Flip4 5G
Samsung Galaxy Z Flip4 5G फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 58,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो सैमसंग के इस फ्लिप फोन में 6.7 इंच का मेन डिस्प्ले मिलता है। फोन के बैक पर 1.9 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12MP का प्राइमरी और 12MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। इसके साथ 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 3700mAh की है।
Dyson Airwrap
Dyson Airwrap मिनटो में आपके हेयरस्टाइल को बदल देता है। इसे आप Amazon के जरिए 45,364 रुपये में खरीद सकते हैं। कार्ड के जरिए इस पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा।
Noise Diva Smartwatch
अगर आपका बजट कम है, तो आप Noise Diva Smartwatch के साथ भी जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन को Amazon के जरिए 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस स्मार्टवॉच में 1.1 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह वॉच कई हेल्थ फीचर व स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। इसे आप NoiseFit Focus app के जरिए अपने स्मार्टफोन में एक्सेस कर सकते हैं।
Vybe Mini Beauty Fridge
गर्मियों के मौसम में अक्सर महिलएं अपने मेकअप का सामान फ्रिज में रख देती हैं। ऐसे में आप उन्हें मिनी फ्रिज गिफ्ट कर सकते हैं। मेकअप लवर्स के लिए Vybe Mini Beauty Fridge एक परफेक्ट वुमेन डे गिफ्ट साबित हो सकता है। इस मिनी फ्रिज में मेकअप, स्किन केयर व कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को स्टोर किया जा सकता है। इसे Amazon से 4,449 रुपये में खरीदा जा सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।