Washing Machines under 12000 on Amazon: वॉशिंग मशीन पर जबरदस्त डील, 12 हजार से कम में खरीदने का मौका

Washing Machines under 12000 on Amazon: वॉशिंग मशीन पर जबरदस्त डील मिल रही हैं। हम आपको यहां टॉप वॉशिंग मशीन डील के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको नई मशीन खरीदने पर मजबूर कर देंगी। आइए जानते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Feb 15, 2024, 12:19 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon वॉशिंग मशीन पर जबरदस्त ऑफर दे रहा है
  • वॉशिंग मशीन को सस्ते में खरीदने का मौका है
  • इन मशीन में कई वॉशिंग मोड मिलते हैं

Washing Machines under 12000 on Amazon: वॉशिंग मशीन घर में इस्तेमाल होने वाले अहम प्रोडक्ट में से एक है। अगर आपकी मशीन पुरानी हो गई है और आप नई लेने की सोच रहे हैं, लेकिन आपका बजट कम है और आपको नहीं समझ आ रहा कि कौन-सी खरीदें, तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हम आपको यहां आज ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर अवेलेबल कुछ वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 12 हजार से कम की कीमत पर घर ला सकते हैं। चलिए इन वॉशिंग मशीन के बारे में जानते हैं। और पढें: Vivo X300 FE पर मिल रहा 5000 से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां से खरीदने पर बचेंगे पैसे

LG Washing Machine

एलजी ने वॉशिंग मशीन में रेट अवे फीचर और 1300 RPM वाली मोटर दी है। इसमें अलग से कपड़े सुखाने वाला सेक्शन और 3 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसकी कैपेसिटी 7 किलो है। यानी कि यह 3 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए एकदम ठीक है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की बनी है। इसकी कीमत 11,490 रुपये है। इस पर 557 रुपये की ईएमआई और बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। और पढें: प्रीमियम फीचर वाला Vivo V70 यहां हुआ 4000 रुपये सस्ता, न मिस करें लाजवाब ऑफर

Whirlpool Washing Machine

Whirlpool की यह टॉप लोडिंग सैमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन है। इसे 5 स्टार की रेटिंग मिली है। यानी कि यह बिजली की खपत कम करती है। इसमें 5 वॉशिंग प्रोग्राम दिए गए हैं। इसकी मोटर 1400 आरपीएम की है। इसमें Memory फंक्शन और बजर मिलता है। साथ ही, मशीन में इन-बिल्ट कॉलर स्क्रबर लगा है। इसकी मोटर पर 5 साल की वारंटी दी जा रही है। अमेजन से इस वॉशिंग मशीन को 11,190 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 543 रुपये प्रति माह की ईएमआई भी है।

DMR Automatic Mini Washing Machine

इस वॉशिंग मशीन की कीमत 12,990 रुपये है। Citibank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस छूट का फायदा उठाकर वॉशिंग मशीन को 12 हजार से कम में खरीदा जा सकता है। यह मशीन बिजली, पानी और समय बचाती है। इसमें एक बार में 7 से 8 कपड़े वॉश किए जा सकते हैं। इसे आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। इस वॉशिंग मशीन पर 1 साल की वारंटी मिल रही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।