Valentine's Day 2024 Gift: अपने पार्टनर को गिफ्ट करें ये धाकड़ ईयरबड्स, कीमत 1,299 रुपये से शुरू

Valentine's Day 2024 Gift Top Earbuds on Amazon: वैलेंटाइन डे पर आप कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं, तो हम आपको यहां लोकप्रिय ब्रांड के ईयरबड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: Feb 07, 2024, 12:51 PM (IST) | Edited: Feb 07, 2024, 07:37 PM (IST)

हाइलाइट

  • Valentine's Day नजदीक है।
  • आप अपने पार्टनर को ईयरबड्स गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।
  • इन ईयरबड्स की कीमत बजट रेंज में है।

Valentine's Day 2024 Gift Top Earbuds on Amazon: आज यानी 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान लोग अपने पार्टनर्स को तरह-तरह के गिफ्ट देकर प्यार का सप्ताह सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को कुछ खास गिफ्ट देने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको इस खबर में ऑनलाइन शॉपिंग पॉपुलर ब्रांड के ईयरबड्स बताने जा रहे हैं, जो आपके पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान ले आएंगे। आइये इन टॉप क्लास ईयरबड्स पर डालते हैं एक नजर... और पढें: Samsung ने लॉन्च किए Galaxy Buds 4 और 4 Pro, हेड जेस्चर और एडाप्टिव ANC के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स, कीमत बस इतनी

Boult Audio Maverick

Boult Audio Maverick ईयरबड्स का डिजाइन काफी यूनीक है। इस ईयरबड्स में 45ms एक्सट्रीम लो लेटेंसी मोड और क्वाड माइक दिया गया है। इसमें 10mm के ड्राइवर और ब्लूटूथ 5.3 मिलता है। इसके अलावा ईयरबड्स में टच कंट्रोल और जंबो बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज में 35 घंटे तक चलती है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है। और पढें: Samsung Galaxy Unpacked 2026 Highlights: प्राइवेसी डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Samsung की Galaxy S26 series

और पढें: 55dB ANC के साथ लॉन्च हुए Oppo के ये दमदार ईयरबड्स, कीमत 5000 से कम

Noise Buds VS106

नॉइस बड्स वीएस106 में जबरदस्त साउंड के लिए दमदार ड्राइवर दिए गए हैं। इस ईयरबड्स में पावरफुल बास और गेमिंग मोड मिलता है। क्लियर साउंड के लिए ईयरबड्स में ENC के साथ क्वाड माइक का सपोर्ट मिलता है। इसकी बैटरी 10 मिनट के चार्ज में 200 मिनट तक चलती है। इसे अमेजन से केवल 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme Buds T300

रियलमी बड्स टी300 में 12.4mm के डायनेमिक ड्राइवर हैं। इसमें 30dB एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, Dolby Atmos और 360 डिग्री Spatial Audio इफेक्ट का सपोर्ट दिया गया है। बेहतर गेमिंग के लिए ईयरबड्स में 50ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी मिलती है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 40 घंटे तक चलती है। इस ईयरबड्स को IP55 की रेटिंग मिली है। इसकी कीमत 2,099 रुपये है।

OnePlus Nord Buds 2r

वनप्लस के यह शानदार ईयरबड्स हैं। इसमें बोल्ड, बास के साथ 12.4mm के ड्राइवर दिए गए है, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं। इसमें गेमिंग मोड भी मिलता है। इसके अलावा ईयरबड्स में 38 घंटे चलने वाली बैटरी दी गई है। इसको IP55 की रेटिंग मिली है। इसकी कीमत 2,199 रुपये है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।