TECNO Spark 50 5G की भारत में पहली सेल आज, मिलेंगी जबरदस्त डील

TECNO Spark 50 5G की आज भारत में पहली सेल है। इस फोन को Amazon और Flipkart से आकर्षक ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत और फीचर जानने के लिए खबर पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Apr 03, 2026, 10:38 AM (IST)

TECNO के नए स्मार्टफोन TECNO Spark 50 5G को पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था। आज यानी 3 अप्रैल 2026 को इस फोन की पहली सेल है, जो दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया पर लाइव होने वाली है। टॉप फीचर्स की बात करें, तो फोन में 50MP का कैमरा मिलता है। इसमें फास्ट चार्जिंग से लैस 6500एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत और ऑफर

टेक्नो स्पार्क 50 5जी अमेजन पर लिस्ट है। यह फोन पर्पल, मिंट ग्रीन, इंक ब्लैक और Champagne गोल्ड कलर में अवेलेबल है। इस फोन की कीमत 16,999 रुपये है। इस दाम में 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 6GB+128GB स्टोरेज मॉडल को 18,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G फोन 50MP सेल्फी कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

ऑफर पर बात करें, तो इस स्मार्टफोन पर चुनिंदा बैंकों की ओर से 850 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है। इस पर 9 महीने के लिए 1889 रुपये की ईएमआई मिल रही है। साथ ही, एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, इस तारीख को आएगा ये फोन

कैसे हैं Tecno के नए फोन के फीचर्स ?

टेक्नो स्पार्क 50 5जी में 6.78 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 720 x 1576 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, Mali-G57 MC2 GPU और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे एसडी कार्ड से 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें Android 16 से लैस HiOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।

इस मोबाइल फोन में LED फ्लैश लाइट के साथ 50MP का कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8एमपी का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें कैमरा मोड मिलते हैं। इसके साथ फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

बैटरी और IP रेटिंग

टेक्नो के इस स्मार्टफोन में 6500mAh की जंबो बैटरी दी गई है। यह 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसे IP64 की रेटिंग दी गई है। इसमें डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स मिलते हैं। इसकी डायमेंशन 167.9×79.3×8.18mm और वजन 201 ग्राम है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।