Tablets under 20,000 on Amazon: 20 हजार से कम में खरीदें धांसू टैबलेट, मिल रहा 39 प्रतिशत तक का ऑफ
Tablets under 20000: अगर आपको सस्ते में नया टैब खरीदना है, तो आपके लिए 20 हजार से कम का बजट परफेक्ट साबित होगा। यहां देखें Amazon पर मिलने वाले बेस्ट ऑप्शन और डील्स।
Published By: Manisha | Published: Dec 21, 2023, 05:04 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon से सस्ते में खरीदें नया टैबलेट
- 20 हजार से कम में मिलेंगे कई धांसू ऑप्शन
- टैब पर मिल रहा 39 प्रतिशत तक का ऑफ
Tablets under 20000 on Amazon: अगर आप बजट के अंदर नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो 20 हजार से कम का बजट आपके लिए परफेक्ट साबित होगा। Amazon से टैब खरीदने पर आपको 20 हजार से कम की कीमत में कई धांसू टैब के ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा, इन टैब पर आपको अलग से 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा। अमेजन पर आपको Realme, OnePlus और Samsung ब्रांड के ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। यहां देखें कुछ बेस्ट ऑप्शन।
Realme Pad X
Realme Pad X टैबलेट की कीमत Amazon पर 29,999 रुपये लिस्ट है। इस टैब को अभी 33 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकत है। इस टैब को 970 रुपये की शुरुआती ईएमआई में भी घर लाया जा सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस टैब में 10.95 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस टैब में 13MP कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा, Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर, 8340mAh की बैटरी व 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
OnePlus Pad Go
OnePlus Pad Go टैबलेट की कीमत 19,999 रुपये है। बैंक ऑफर की बात करें, तो इस टैब पर 1499 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस टैब को आप 970 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी घर ला सकते हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस टैब में 11.35 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही टैब में 8000mAh बैटरी दी गई है।
Realme Pad 2
Realme Pad 2 टैबलेट के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 28,999 रुपये लिस्ट है। हालांकि, अभी इसे 31 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर के साथ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस को आप 970 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी घर लाया जा सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी पैड 2 में 11.5 इंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा, यह टैब MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। इसकी बैटरी 8360mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग स्पीड मिलती है।
Samsung Galaxy Tab A8
Samsung Galaxy Tab A8 की कीमत अमेजन पर 28499 रुपये लिस्ट है, लेकिन इसे अभी 39 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 17499 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इसे 848 रुपये की शुरुआती ईएमआई में भी घर लाया जा सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें 10.5 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह UniSOC T618 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 7040mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।