Tablet under 10000 to buy in india February 2024: स्मार्टफोन की कीमत में खरीदें टैबलेट, आएंगे बहुत काम
Tablet under 1000rs to buy in india February 2024: अमेजन पर 10 हजार रुपये से कम में सैमसंग, Acer और Lenovo के टैबलेट उपलब्ध हैं। इन्हें No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 09, 2024, 11:33 AM (IST)
हाइलाइट
- अमेजन पर 10 हजार से कम के कई टैबलेट उपलब्ध हैं।
- इन टैबलेट में दमदार बैटरी के साथ पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है।
- लिस्ट में Samsung, Acer और Lenovo के टैबलेट शामिल हैं।
Tablet under 10000 to buy in india February 2024: Amazon पर 10 हजार रुपये से कम में कई टैबलेट मिलते हैं। टैबलेट ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर ऑफिस के कुछ कामों के लिए, टैबलेट कई तरह से उपयोगी होता है। अगर आप कम दाम में अच्छा टैबलेट खरीदने चाहते हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां हम आज 10 हजार रुपये से कम वाले टैबलेट बताने जा रहे हैं। इसमें सैमसंग और Lenovo के डिवाइस भी शामिल हैं। आइये, जानते हैं।
Tablet under 10000 to buy in india February 2024
Samsung Galaxy Tab A7 Lite
Samsung के इस टैबलेट में 8.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 5,100mAh की बैटरी दी गई है। डिवाइस पावरफुल MT8768T प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। टैबलेट की कीमत 9,499 रुपये है। इसे अमेजन से 461 रुपये की No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
Lenovo Tab M9
9 इंच डिस्प्ले वाले Lenovo Tab M9 टैबलेट में कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। डिस्प्ले का पिक्सल रेजलूशन 1340x800 है। टैबलेट में 3GB RAM के साथ 32GB स्टोरेज दिया गया है। इंटरनल स्टोरेज को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस टैबलेट में 5100mAh की बैटरी मिलती है। डिवाइस 8MP रियर कैमरा से लैस है। इसमें फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। टैबलेट की कीमत 8,999 रुपये है। अमेजन पर यह 436 रुपये की मासिक किस्त पर मिल रहा है।
Acer one T4-82L
Acer के इस टैबलेट में 8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2GB RAM के साथ 32GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा, टैबलेट 2MP फ्रंट और 8MP रियर कैमरे से लैस है। टैबलेट MT8766WA, Quad Core प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 4G सिम स्लॉट दिया गया है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। टैबलेट को 436 रुपये की No Cost EMI पर भी खरीद सकते हैं। इन सभी टैबलेट पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।