Smartwatches under 2000 on Amazon: 2 हजार से कम में आने वाली बेस्ट स्मार्टवॉच, GPS और कॉलिंग फीचर से हैं लैस
Smartwatches under 2000 on Amazon: अमेजन इंडिया पर 2 हजार से कम में कई स्मार्टवॉच मिल रही हैं, जो एडवांस फीचर्स से लैस हैं। इनके जरिए आप अपनी सेहत का ध्यान रखने के साथ अपनी फिटनेस को भी ट्रैक कर सकते हैं।
Published By: ajay verma | Published: Jul 12, 2024, 01:10 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon पर अलग-अलग रेंज की स्मार्टवॉच की भरमार है
- इनमें लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं
- इन्हें 2000 से कम में खरीदा जा सकता है
Smartwatches under 2000 on Amazon: अमेजन इंडिया पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की भरमार है। इनमें स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, ब्लूटूथ स्पीकर आदि शामिल हैं। इनमें अलग-अलग रेंज में आने वाले स्मार्टवॉच भी हैं। हम आपको इस शॉपिंग आर्टिकल में अमेजन पर मिलने वाली कुछ स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें एचडी डिस्प्ले, जीपीएस, और दमदार बैटरी जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। इनकी कीमत 2000 रुपये से कम है। चलिए इन वॉच पर नीचे डालते हैं एक नजर...
CrossBeats Hustl
CrossBeats Hustl में 2.01 इंच का बड़ा यूएचडी डिस्प्ले है। इसमें 100 से अधिक वॉच फेस और 125 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इस वॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर और स्लीप ट्रैक की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में कॉलिंग और एसएमएस अलर्ट का सपोर्ट मिलता है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 15 दिन तक चलती है। इसकी कीमत 1,599 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया (Amazon India) से खरीदा जा सकता है।
Fire-Boltt Quest
फायर बोल्ट की इस स्मार्टवॉच को रग्ड लुक दिया गया है। इसमें रोटेटिंग क्राउन बटन लगा है। इसमें यूजर्स की सुविधा के लिए GPS दिया गया है। बात करने के लिए वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलती है। फिटनेस ट्रैकिंग के लिए स्मार्टवॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। इतना ही नहीं वॉच में हार्ट-रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने की सुविधा मिलती है। इस वॉच की बैटरी फुल चार्ज में 10 दिन तक चलती है। इसे शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया से 1,799 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Fastrack Limitless FS1
Fastrack Limitless X2 में 1.95 इंच का अल्ट्रा यूवी एचडी डिस्प्ले है। इसका पिक्सल रेजलूशन बहुत ब्राइट है। इसमें क्राउन बटन लगा है, जिससे यूजर इस वॉच को कंट्रोल कर सकते हैं। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टवॉच में एडवांस चिपसेट दी गई है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलती है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में निट्रो फास्ट चार्जिंग, Alexa वॉइस असिस्टेंट, 100 से ज्यादा वॉच फेस और फुल चार्ज में 5 दिन चलने वाली बैटरी मिलती है। यूजर्स इस वॉच के जरिए स्ट्रेस से लेकर हार्ट-रेट तक को मॉनिटर कर सकते हैं। इसमें वूमेन हेल्थ ट्रैकर भी लगा है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 1,998 रुपये है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।