Smartphones under 7000: सस्ते में बहन को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 7000 से कम के बढ़िया ऑप्शन
Smartphones under 7000 on Amazon: अगर आप इस रक्षाबंधन अपनी बहन को नया स्मार्टफोन गिफ्ट करना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट कम है तो आपके लिए 7000 रुपये की काफी है। यह देखें 7 हजार से कम में मिलने वाले धांसू स्मार्टफोन ऑप्शन।
Published By: Manisha | Published: Aug 15, 2024, 12:59 PM (IST)
Smartphones under 7000: रक्षाबंधन का त्यौहार आने से पहले हर भाई को टेंशन होने लगती है कि वो अपनी बहन को गिफ्ट में क्या दें? अगर आप इस रक्षाबंधन अपनी बहन को स्मार्टफोन गिफ्ट करने की सोच रहे हैं, लेकिन कम बजट के कारण फोन खरीद नहीं पा रहे हैं तो Amazon आपकी सारी मुश्किल आसान करने वाला है। जी हां, अमेजन के जरिए आप महज 7000 रुपये से भी कम में नया स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में आपको शानदार डिजाइन व धाकड़ फीचर्स मिलेंगे। यहां देखें 7000 रुपये से कम में आने वाले बेस्ट ऑप्शन।
TECNO POP 8
TECNO POP 8 फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 6,899 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर आपको बैंक कार्ड के जरिए 1250 रुपये तक का ऑफ भी मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Octa-Core T606 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन की बैटरी 5000mAh की है।
POCO C65
POCO C65 फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल को Amazon से 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Mediatek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।
Redmi A3
Redmi A3 फोन के 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल को अमेजन से 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6.71 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Helio G36 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।