Smart TV Under 10000 on Amazon: मोबाइल की कीमत में आने वाले बेस्ट टीवी, कीमत 10 हजार से कम

Smart TV Under 10000 on Amazon: अमेजन इंडिया पर स्मार्ट टीवी की भरमार है। यहां 10 हजार से कम में आने वाले कुछ खास टीवी के बारे में बताया गया है, जो आपकी पहली पसंद बन सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Nov 22, 2025, 04:04 PM (IST)

Smart TV Under 10000 on Amazon: भारतीय बाजार में अलग-अलग रेंज के स्मार्ट टीवी मौजूद हैं। इन सभी टीवी में एचडी स्क्रीन से लेकर शानदार स्पीकर तक दिए गए हैं। अगर आप नया टीवी खरीदने का मन बना रहा है, तो यह खबर आपके मतलब की है। यहां अमेजन पर मिलने वाले 10 हजार से कम के टीवी बताए गए हैं, जिनमें आपको लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे और आपके जेब पर ज्यादा जोर भी नहीं डालेंगे। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट... और पढें: 55 inch Smart TV under 35000 on Amazon: इन टीवी से घर में मिलेगा सिनेमा हॉल का मजा, 35 हजार से कम में बनाएं अपना

VW Frameless Series HD Ready LED TV

VW के स्मार्ट टीवी में 32 इंच का LED स्क्रीन दी गई है। इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई, यूएसबी और AV आउटपुट दिया गया है। इसमें 20 वॉट सराउंड साउंड की सुविधा दी गई है। इसको 3 स्टार की रेटिंग भी मिली है। इसका मतलब है कि यह बिजली की बचत करता है। इसकी कीमत 6,899 रुपये है। इसे 334 रुपये की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। और पढें: 43 inch Smart TV Under 17000 on Amazon: बेहतर पिक्चर और साउंड वाले बेस्ट टीवी, कीमत 17 हजार से कम

SANSUI LED TV

SANSUI के स्मार्ट टीवी में 32 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसका रेजलूशन 1366 x 768 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 2 एचडीएमआई, 2 यूएसबी पोर्ट और वाई-फाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Dolby Audio और Surround Sound का सपोर्ट मिलता है। इसमें Quadcore चिप के साथ-साथ Coolita 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम, इन-बिल्ट ऐप स्टोर और गेम्स मिलते हैं। इस पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है। इसकी कीमत 9,890 रुपये है। इस पर 479 रुपये की EMI ऑफर की जा रही है। और पढें: मात्र 10,000 रुपये से कम में खरीदें शानदार TV, कीमत 6899 रुपये से शुरू

Kodak 9XPRO Series HD Ready Android LED TV

Kodak का टीवी 32 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। इसका रेजलूशन 1366 x 768 पिक्सल ह। इसमें ब्लूटूथ 5.0 और Ethernet मिलता है। साथ ही, टीवी में Android 11 OS, स्क्रीन मिरर, 1 जीबी रैम, ओटीटी ऐप, 8 जीबी स्टोरेज और डॉल्बी डिजिटल प्लस का सपोर्ट मिलता है। इसकी कीमत 9,499 रुपये है। इस टीवी पर 461 रुपये की ईएमआई दी जा रही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।