Samsung के धांसू फीचर वाले Tabs को सस्ते में खरीदने का मौका, Amazon में मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Samsung के शानदार फीचर वाले टैबलेट्स इस समय Amazon India पर शानदार ऑफर्स के साथ लिस्ट है। इन्हें सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। टैब की कीमत और मिलने वाले ऑफर के बारे में जानने के लिए खबर में पढ़ें।

Published By: ajay verma
Published: Feb 13, 2023, 03:52 PM (IST)

हाइलाइट

  • Samsung के शानदार टैबलेट्स को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है।
  • टैबलेट्स पर बंपर डिस्काउंट और तगड़ा एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
  • सैमसंग के सभी टैब बड़ी स्क्रीन और जंबो बैटरी से लैस हैं।

अगर आप गेमिंग खेलने, बुक पढ़ने और मूवी देखने के लिए बढ़िया Tablet की तलाश कर रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कौन-सा खरीदें, तो हम आपको इस खबर के माध्यम से कोरियन कंपनी Samsung के कुछ खास टैबलेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस वक्त ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर अच्छे ऑफर्स के साथ लिस्ट हैं। आइए इन टैब पर डालते हैं नजर… और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8 Prices: न दुबई न अमेरिका, इस देश में सबसे सस्‍ता मिल रहा नए आकार का सैमसंग फोल्ड फोन

Samsung Galaxy Tab A8

अमेजन पर सैमसंग का यह टैबलेट 15,999 रुपये की कीमत पर बिक रहा है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, कुछ चुनिंदा बैंकों की तरफ से 1,250 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, टैब पर किफायती ईएमआई और 15,150 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। और पढें: Samsung Galaxy Watch Ultra 2 स्मार्टवॉच 5000 Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

यह टैब 10.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 10.5 इंच है। इसमें कॉलिंग सपोर्ट के साथ UniSOC T618 प्रोसेसर और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही, टैबलेट में 7040mAh की जंबो बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। और पढें: Samsung Galaxy Watch 9 Launched: स्नैपड्रैगन चिप और AI फीचर्स से है लैस, खरीदने से पहले जान लें फीचर्स

Samsung Galaxy Tab S6 Lite

सैमसंग के इस टैबलेट में 10.4 इंच की स्क्रीन है। इसमें पावर के लिए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, टैबलेट में फेस अनलॉक के साथ Android 12 और वॉइस कॉलिंग जैसे फीचर मिलते हैं। अब सबसे पहले कीमत की बात करें, तो यह टैब अमेजन पर 28,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है।

इसपर चुनिंदा बैंकों की तरफ से 3000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, टैबलेट पर 1,385 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई और 18,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

Samsung Galaxy Tab S7

इस टैबलेट की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि Federal बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 1,250 रुपये की छूट मिल रही है।

इसके अलावा, सैमसंग के टैब को 1,911 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई और 18,050 रुपये के एक्सचेंज ऑफर पर खरीदा जा सकता है। इसमें 12.4 इंच की बड़ी स्क्रीन, Dolby Atmos, S-Pen और 64GB इंटरनल स्टोरेज जैसे फीचर मिलते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।