दिवाली सेल में गिरी Samsung Galaxy S24 5G की कीमत, 74999 रुपये वाला फोन सिर्फ 38,999 में होगा आपका

Samsung Galaxy S24 5G फोन Flipkart Big Bang Diwali Sale में लिस्ट है। इस डिवाइस की कीमत 30 हजार से ज्यादा की गिरावट आई है। इसे 38,999 रुपये में घर लाया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Oct 15, 2025, 10:58 AM (IST)

Samsung Galaxy S24 5G कंपनी के बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन में से एक है। यह स्मार्टफोन इस समय Flipkart Big Bang Diwali Sale में लिस्ट है, जहां से इसे बहुत सस्ते में घर लाया जा सकता है। आपको बता दें कि यह फ्लैगशिप फोन है। इसमें एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोटो क्लिक करने के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलती है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4000mAh की बैटरी दी गई है। इसे पिछले साल गैलेक्सी एस 24 सीरीज के तहत भारतीय बाजार में उतारा गया था। और पढें: Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च के कुछ ही दिनों में महंगा हुआ फोन, 8000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

Samsung Galaxy S24 5G Price and Offer

Samsung Galaxy S24 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये है। हालांकि, फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में यह डिवाइस 35,000 रुपये की छूट के साथ 39,999 रुपये में उपलब्ध है। इस पर 1000 रुपये का अलग से बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ 1,959 रुपये की EMI मिल रही है। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी है। और पढें: Lava Virat V1 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Flipkart पर होगी सेल

Samsung Galaxy S24 5G Specifications

सैमसंग गैलेक्सी एस 24 5जी में 6.2 इंच का FHD+ डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2340 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस पर Corning Gorilla Glass Victus 2 लगा है। इसमें 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम दी गई है। और पढें: Vivo T5X 5G को मात्र 932 रुपये हर महीने देकर लाएं घर, 7200mAh बैटरी वाले फोन Amazon-Flipkart की डील ने मचाया हंगामा

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए डिवाइस के बैक में 50 मेगापिक्सल का मेन, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

बैटरी और अन्य फीचर्स

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 4000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है। इसके जरिए दूसरे फोन को चार्ज किया जा सकता है। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इस स्मार्टफोन में सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसको IP68 की रेटिंग भी दी गई है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।