Samsung के 5000mAh बैटरी वाले नए फोन की पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर

Samsung Galaxy F36 5G की पहली सेल है। इस स्मार्टफोन को Flipkart से खरीदा जा सकता है। इसमें 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और AMOLED स्क्रीन जैसे फीचर मिलते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Jul 29, 2025, 09:09 AM (IST)

Samsung Galaxy F36 5G को पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में उतारा गया था। आज यानी 29 जुलाई को इस स्मार्टफोन की पहली सेल है, जो Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस पर बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ किफायती EMI और एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। फीचर्स पर नजर डालें, तो गैलेक्सी एफ 36 5जी में AMOLED Infinity-U स्क्रीन मिलती है। इसमें Exynos 1380 चिप और 128GB की स्टोरेज दी गई है। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग से लैस 5000mAH बैटरी मिलती है। और पढें: 6500mAh बैटरी वाले Vivo फोन की पहली सेल, मिलेगा 2425 रुपये का डिस्काउंट

कीमत और डिस्काउंट

कंपनी के अनुसार, Samsung Galaxy F36 फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन के 6GB+128GB मॉडल की कीमत 17,499 रुपये रखी गई है। इसका 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर 1000 रुपये का डिस्काउंट और 1,945 रुपये की नो-कॉस्ट EMI दी जा रही है। हैंडसेट पर एक्सचेंज ऑफर भी है। और पढें: Lava Virat V1 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Flipkart पर होगी सेल

ऐसे हैं फोन के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy F36 में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED Infinity-U डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 1080 x 2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस पर Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन ग्लास भी लगाया गया है। इसके अलावा, मोबाइल फोन में फास्ट प्रोसेसिंग के लिए Exynos 1380 प्रोसेसर, Mali-G68 MP5 GPU, 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को SD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। और पढें: Vivo T5X 5G को मात्र 932 रुपये हर महीने देकर लाएं घर, 7200mAh बैटरी वाले फोन Amazon-Flipkart की डील ने मचाया हंगामा

वीडियो शूट और फोटो क्लिक करने के लिए सैमसंग के नए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) सपोर्ट करने वाला 50MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए स्मार्टफोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है।

बैटरी

सैमसंग का यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी से लैस है, जिसे 25W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम कार्ड स्लॉट के साथ-साथ वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 5G, 4G VoLTE और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

अन्य डिटेल

कंपनी ने स्मार्टफोन में सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फंक्शन दिया है। इस डिवाइस की डायमेंशन 164.4 x 77.9 x 7.7mm है। इसका वजन 197 ग्राम है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।