Rugged Smartwatches Under 2000 on Amazon: बजट में आने वाली बेस्ट रग्ड स्मार्टवॉच, पानी में भीगने के बाद भी करेंगी काम

Rugged Smartwatches Under 2000 on Amazon: इंडियन मार्केट में एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच मौजूद हैं। अच्छी बात यह है कि इन वॉच को बेहद कम दाम में खरीदा जा सकता है। इनमें आपको मजबूत बॉडी से लेकर दमदार बैटरी तक मिलेगी।

Published By: ajay verma | Published: Apr 01, 2024, 11:25 AM (IST)

हाइलाइट

  • रग्ड स्मार्टवॉच यूजर्स के बीच बहुत पॉपुलर है
  • इन स्मार्टवॉच की बॉडी बहुत मजबूत होती है
  • इन्हें अमेजन से सस्ते में करीदा जा सकता है

Rugged Smartwatches Under 2000 on Amazon: भारतीय बाजार में अलग-अलग कैटेगरी की स्मार्टवॉच मौजूद हैं। इनमें सबसे पॉपुलर रग्ड स्मार्टवॉच हैं। इन्हें किसी भी कंडीशन में इस्तेमाल किया जा सकता है। ये चट्टान से रगड़ खाने, ऊंचाई से गिरने और पानी में भीगने के बाद भी काम करती हैं। इस वजह से मार्केट में इन स्मार्टवॉच की मांग है। अगर आप भी अपने लिए रग्ड स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो हम आपको यहां 2 हजार से कम की रग्ड स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे, जिन्हें अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। और पढें: Amazon: जून-जुलाई की भीषण गर्मी में आपके कमरे को कश्मीर बना देंगे ये AC, कीमत 35 हजार से कम

Noise Force Rugged & Sporty Smart Watch

नॉइस की यह रग्ड स्मार्टवॉच 1.32 इंच के डिस्प्ले के साथ आती है। इसकी स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 550 निट्स है। इसमें कई वॉच फेस के साथ कई स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इस AI वॉइस असिस्टेंट भी मिलता है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में हार्ट-रेट, ब्लड ऑक्सीजन के साथ-साथ ब्लूटूथ कॉलिंग, क्राउन बटन और 7 दिन चलने वाली बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है। इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है। और पढें: 1800 से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ फीचर्स वाले स्मार्टफोन, खरीदने के लिए अभी करें ऑर्डर

और पढें: 7000mAh बैटरी वाला OPPO फोन हुआ 2000 रुपये सस्ता, खरीदने के लिए यहां करें Order

Fastrack Limitless Fs2

फास्ट्रैक लिमिटलेस एफएस2 में 1.91 इंच का सुपर अल्ट्रा वीयू डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 320 x 385 पिक्सल है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ ATS चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 100 से अधिक एडवांस स्पोर्ट्स मोड, वॉच फेस और इन-बिल्ट गेम मिलते हैं। इसमें AI वॉइस असिस्टेंट, कैलेंडर, हार्ट-रेट, ऑटो-स्ट्रेस और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर दिया गया है। इतना ही नहीं स्मार्टवॉच में फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग और 5 दिन चलने वाली बैटरी मिलती है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है।

Fire-Boltt Strike

फायर-बोल्ट स्ट्राइक में 1.95 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। इसका मिड फ्रेम Zinc का बना है। इसमें 123 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। साथ ही, वॉच में हार्ट-रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्पीप और वूमेन हेल्थ ट्रैकिंग फीचर दिया गया है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 8 दिन तक चलने में सक्षम है। इसमें वॉइस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है। इसकी कीमत 1,749 रुपये है।

boAt Wave Armour 2

बोट की इस स्मार्टवॉच में 1.96 इंच का डिस्प्ले है। इसकी पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है। इसकी बॉडी बहुत टफ है। इसमें कई वॉच फेस और 50 से अधिक स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में Compass फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर आसानी से किसी भी जगह की दिशा का पता लगा सकेंगे। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 7 से 8 दिन तक चलती है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।