Realme Narzo 70 5G की अर्ली बर्ड सेल आज, जानिए कीमत और ऑफर्स

Realme Narzo 70 5G की सेल आज यानी 25 अप्रैल से शुरू होने वाली है। इस डिवाइस को Amazon India से खरीदा जा सकेगा। फोन पर शानदार ऑफर मिलेंगे। फीचर की बात करें, तो डिवाइस 50MP कैमरा, FHD+ डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट के साथ आता है।

Published By: ajay verma | Published: Apr 25, 2024, 08:12 AM (IST)

हाइलाइट

  • Realme Narzo 70 5G की अर्ली बर्ड आज
  • इस डिवाइस को अमेजन से खरीदा जा सकता है
  • नार्जो 70 को हाल ही में लॉन्च किया गया था

Realme Narzo 70 5G की आज यानी 25 अप्रैल को अर्ली बर्ड सेल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया (Amazon India) पर दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। इस स्मार्टफोन को खरीदने पर डिस्काउंट से लेकर किफायती ईएमआई तक मिलेगी। इसमें 5G कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें 120Hz एफएचडी प्लस डिस्प्ले है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में मीडियाटेक का दमदार प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, डिवाइस में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है। इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और सेल में मिलने वाले ऑफर के बारे में जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें। और पढें: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग वाले Realme NARZO 70 5G पर बंपर ऑफर, खरीदने का बढ़िया मौका

Realme Narzo 70 5G की कीमत और ऑफर

1. FHD+ डिस्प्ले और पढें: Realme Narzo 70 5G और Narzo 70x 5G की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

2. 128GB इंटरनल स्टोरेज

3. MediaTek Dimensity 7050

4. 50MP कैमरा

5. 16MP सेल्फी कैमरा

6. 5000mAh बैटरी

7. 45W फास्ट चार्जिंग

8. Android 14

रियलमी नार्जो 70 5जी भारतीय बाजार में दो स्टोरेज मॉडल में उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट यानी 6GB+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। इसका 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में अवेलेबल है। इस डिवाइस पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, हैंडसेट पर नो-कॉस्ट ईएमआई मिल रही है। इसे Misty Forest Green और Snow Mountain Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

Realme Narzo 70 5G के फीचर्स

रियलमी नार्जो 70 5जी में 6.67 इंच का FHD+ डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर के साथ Mali-G68 GPU दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं, यह मोबाइल फोन Android 14 बेस्ड Realme UI 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा

शानदार फोटो क्लिक करने के लिए स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने नार्जो 70 5जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस मौजूद है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में लाइव, नाइट, पोट्रेट और स्लो-मो जैसे कैमरा फीचर्स भी मिलते हैं।

बैटरी

रियलमी नार्जो 70 स्मार्टफोन में 5000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।