Rakshabandhan Gift Ideas: बहन को गिफ्ट करें धांसू गेमिंग लैपटॉप, Amazon पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Rakshabandhan Gift Ideas: आप इस रक्षाबंधन अपनी बहन को गेमिंग लैपटॉप गिफ्ट कर सकते हैं, जो उनके बहुत काम आएंगे। Amazon से आप इन लैपटॉप को बंपर डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Aug 30, 2023, 12:12 PM (IST)

हाइलाइट

  • इस रक्षाबंधन अपनी बहन को गेमिंग लैपटॉप गिफ्ट कर सकते हैं।
  • अमेजन पर गेमिंग लैपटॉप बंपर डिस्काउंट के साथ लिस्ट हैं।
  • इन लैपटॉप पर ईएमआई भी दी जा रही है।

Rakshabandhan Gift Ideas: इस साल रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर बहनें अपने भाईयों को रखी बांधती हैं और उनकी सलामती की दुआ करती हैं। बदले में भाई भी बहनों को गिफ्ट देकर जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। अगर आप भी अपनी बहन को कुछ खास गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो आप उन्हें गेमिंग लैपटॉप गिफ्ट कर सकते हैं। Amazon पर आपको पॉपुलर ब्रांड के गेमिंग लैपटॉप मिल जाएंगे, जिन पर बंपर डिस्काउंट डील और ईएमआई दी जा रही है। आइए खबर में जानते हैं गेमिंग लैपटॉप और उनपर मिलने वाली डील व ऑफर के बारे में... और पढें: Best 1 Ton AC with 5 Star rating: 1 टन वाले बेस्ट एसी, दिनभर चलाने पर भी बिजली का बिल आएगा कम!

ASUS TUF Gaming F15

आसुस टीयूएफ गेमिंग एफ 15 अमेजन पर 53,990 रुपये में बिक रहा है। इस लैपटॉप पर 2000 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है। साथ ही, HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1500 रुपये की छूट दी जा रही है। लैपटॉप पर 2,592 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है। अब फीचर की बात करें, तो आसुस के गेमिंग लैपटॉप में 10th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर और NVIDIA GeForce GTX ग्राफिक कार्ड है। लैपटॉप में 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसके अलावा, लैपटॉप में 8GB रैम, 512GB स्टोरेज, वेबकैम के साथ-साथ HDMI, LAN, डिस्प्ले, Type-A और ब्लूटूथ जैसे फीचर मिलते हैं। और पढें: Vivo V60e 5G का दाम 2500 रुपये तक हुआ कम, भूलकर भी मिस न करें सुनहरी डील

Acer Aspire 5

अमेजन पर ऐसर का यह गेमिंग लैपटॉप 54,990 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 1500 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। इस लैपटॉप पर 2,640 रुपये की ईएमआई और 15,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। बेहतर गेमिंग के लिए लैपटॉप में 12th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 2050 दिया गया है। लैपटॉप में 15.6 इंच का डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 81.18 प्रतिशत है। इसके अलावा, लैपटॉप में 720P HD वेबकैम, फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ-साथ वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ, चार थंडरबोल्ट, तीन यूएसबी टाईप-ए और एक एचडीएमआई 2.0 पोर्ट दिया गया है।

HP Victus Gaming Laptop

एचपी का यह गेमिंग लैपटॉप बेहद शानदार है। इस लैपटॉप में 1920 x 1080 पिक्सल रेजलूशन वाला डिस्प्ले है, जिसका साइज 15.6 इंच है। पावर के लिए लैपटॉप में AMD Ryzen प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है। साथ ही, लैपटॉप में वेबकैम, दमदार स्पीकर और एचडीएमआई व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर मिलते हैं। इस लैपटॉप को अमेजन से 55,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसपर OneCard के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1750 रुपये की छूट दी जा रही है। लैपटॉप पर 2,688 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।