बड़ा झटका! 1 अप्रैल से महंगा हुआ OnePlus 15R स्मार्टफोन, कंपनी ने इतनी बढ़ा दी कीमत
OnePlus 15R फोन को खरीदने वालों को तगड़ा झटका लगने वाला है। कंपनी ने आज 1 अप्रैल से फोन की कीमतें बढ़ा दी है। यहां जानें फोन की नई कीमत।
Published By: Manisha | Published: Apr 01, 2026, 05:51 PM (IST)
1 April Price Hike: पिछले काफी समय से खबरें बनी हुई थी कि जल्द ही स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने वाली है। इसका आगाज 1 अप्रैल से हो चुका है। इस लिस्ट में सबसे पहला फोन OnePlus 15R मौजूद है। कंपनी ने गुपचुप तरीके से वनप्लस 15आर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अगर अब यह फोन आप खरीदेंगे, तो आपको पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे। नई कीमत जानने से पहले फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस के फोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन 3nm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं फोन की नई कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स।
OnePlus 15R Price Hike
कंपनी ने OnePlus 15R फोन को लॉन्च के वक्त 47,999 रुपये में पेश किया था। यह दाम फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल का है। वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत 52,999 रुपये थी। वहीं, अब फोन के 256GB स्टोरेज मॉडल को 50,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 512GB स्टोरेज मॉडल 55,499 रुपये का होगा। कंपनी ने फोन को 2500 रुपये महंगा कर दिया है।
OnePlus 15R Specifications
फीचर्स की बात करें, तो OnePlus 15R में कंपनी ने 6.83 इंच का Full-HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz का है। इसके इलावा, फोन 3nm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने फोन में 12GB RAM व 512GB स्टोरेज पेश की है।
फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है। फोन की बैटरी 7400mAh की है, जिसके साथ आपको 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।