खुशखबरी! iQOO 13 लॉन्च से पहले iQOO 12 हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

iQOO 13 फोन लॉन्च से पहले कंपनी ने iQOO 12 की कीमत घटा दी है। यहां जानें अब कितना सस्ता मिल रहा कंपनी का यह प्रीमियम स्मार्टफोन।

Published By: Manisha
Published: Nov 11, 2024, 03:42 PM (IST)

iQOO 13 स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन अगले महीने 3 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। नए स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले अब कंपनी ने मौजूदा iQOO 12 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। यह फोन कंपनी का प्रीमियम डिवाइस है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत अब कितनी कम हो गई है। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO 12 Price cut in India

कंपनी ने iQOO 12 स्मार्टफोन को 59,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। यह दाम फोन के 12GB RAM व 256GB स्टोरेज वेरिएंट का है। हालांकि, अब कंपनी ने फोन की कीमत 7000 रुपये कम कर दी है। अब इस स्मार्टफोन को आप 52,999 रुपये में खरीद सकते हैं। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

फोन की नई कीमत कंपनी की ऑफिशियल साइट व Amazon आदि पर लाइव हो गई है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह डिस्काउंट लिमिटेड टाइम के लिए पेश किया गया है या फिर हमेशा के लिए।

iQOO 12 Specifications

फीचर्स की बात करें, तो iQOO 12 फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें आपको 16GB तक RAM व 1TB तक की स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके साथ 64MP का सेकेंडरी और 50MP का ही तीसरा कैमरा इस सेटअप का हिस्सा है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन मे 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ आपको 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

iQOO 13 की बात करें, तो यह फोन भारतीय मार्केट में अगले महीने 3 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। फिलहाल, फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।