Headphones under 2000 on Amazon: शानदार ऑडियो वाले बेस्ट हेडफोन, कीमत 2 हजार से कम

Headphones under 2000 on Amazon: अमेजन इंडिया पर boAt और Noise जैसी कंपनियों के हेडफोन मिल रहे हैं, जिन्हें आप 2000 से कम में खरीद सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Sep 05, 2024, 10:44 AM (IST)

Headphones under 2000 on Amazon: आजकल लोग गाने सुनने, मूवी देखने और एक्सरसाइज करने के लिए हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं। यही कारण है कि हेडफोन की डिमांड मार्केट में बहुत बढ़ गई है। यदि आप अपने लिए हेडफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने हैं, तो हम आपको यहां चुनिंदा हेडफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप Amazon से 2000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। और पढें: Amazon और Flipkart पर सस्ता हुआ Vivo V70, मिल रही 4400 रुपये तक की जंबो छूट

Headphones under 2000

pTron Studio Pro

pTron Studio Pro एडजस्टेबल हेड रेस्ट के साथ आता है। इस हेडफोन के ईयरकप बहुत मुलायम हैं। इसमें हैंड्सफ्री कॉल की सुविधा मिलती है। इसे दो डिवाइस के बीच स्विच किया जा सकता है। साथ ही, AUX से कनेक्ट करने का ऑप्शन भी मिलता है। इसकी बैटरी 2 घंटे फुल चार्ज हो जाती है, जो 65 घंटे तक चलती है। इसमें 40mm के डायनेमिक ड्राइवर लगे हैं। इसके साथ ही हेडफोन में म्यूजिक और कॉल मैनेज करने के लिए मल्टी-फंक्शनल बटन दिए गए हैं। इसकी कीमत 1499 रुपये है। और पढें: Amazon Great Summer Sale 2026: REDMI, iQOO और OnePlus के फोन पर तगड़ा डिस्काउंट, कम कीमत में लाएं घर

boAt Rockerz 450

बोट का यह हेडफोन 40mm के डायनेमिक ड्राइवर के साथ आते है। इसमें HD ऑडियो मिलती है। इसके ईयर कुशन बहुत सुफ्ट हैं, जिससे कान पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है। इस हेडफोन में बटन के जरिए साउंड को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, इसमें बिल्ट-इन माइक और वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। इसे ब्लूटूथ और ऑक्स के माध्यम से कनेक्ट किया जा सकता है। इस पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है।

Noise 3

नॉइस 3 को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस हेडफोन का डिजाइन कॉम्पेक्ट है। इसमें डुअल पेयरिंग और गेमिंग मोड दिया गया है। इसके अलावा, हेडफोन में बढ़िया साउंड प्रोड्यूस करने वाले 40mm के ड्राइवर दिए गए हैं। हेडफोन की बैटरी फुल चार्ज में 70 घंटे तक चलती है। अगर आप इस हेडफोन को खरीदा जा सकता हैं, तो आप इसे अमेजन इंडिया से केवल 1999 रुपये में खरीद सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।