Front Load Washing Machines under 25000 on Amazon: 25 हजार से कम में खरीदें वॉशिंग मशीन, चमकते रहेंगे कपड़े

Front Load Washing Machines under 25000 on Amazon: अमेजन पर शानदार फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मिल रही हैं। इन्हें आप 25 हजार से कम में खरीद सकते हैं। इनमें दमदार मोटर से लेकर कई वॉश प्रोग्राम तक मिल रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: Aug 02, 2024, 03:58 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon पर फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मिल रही हैं
  • इन्हें 25 हजार से कम में घर लाया जा सकता है
  • इनमें कई वॉश प्रोग्राम और दमदार मोटर मिलती है

Front Load Washing Machines under 25000 on Amazon: अगर आप हाथ से कपड़े धोकर थक गए हैं और अब अपने लिए वॉशिंग मशीन तलाश रहे हैं, तो हम आपको यहां चुनिंदा फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 25 हजार से कम में अमेजन इंडिया से खरीद पाएंगे। इन वॉशिंग मशीन में प्लस्टर ड्रम के साथ-साथ दमदार मोटर और 5 से ज्यादा वॉश प्रोग्राम मिलेंगे। चलिए इन वॉशिंग मशीन पर डालते हैं एक नजर... और पढें: iQOO 15 5G पर मिल रही गोल्डन डील, 6000 के महा डिस्काउंट साथ Earbuds मिल रहे फ्री

Front Load Washing Machines under 25000

Godrej Front Load Washing Machine

गोदरेज की इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की कैपेसिटी 6 किलोग्राम है। इस वॉशिंग मशीन को 5 स्टार की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह बिजली की बचत करती है। इसमें 15 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिसमें कॉटन और स्पिन जैसे मोड शामिल हैं। इसमें प्लस्टर ड्रम मौजूद है। इस वॉशिंग मशीन में 1000 आरपीएम पावर वाली मोटर लगी है, जो कपड़ों को सही से धोती है। इसकी बिल्ड क्वालिटी बेहद शानदार है। इसमें AI टेक का सपोर्ट मिलता है। इसका प्राइस 22,790 रुपये है। इसे 1,105 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर घर लाया जा सकता है। और पढें: Amazon Offers: iQOO 15R समेत इन धांसू फोन को खरीदने का गोल्डन चांस, मिल रही 3000 तक की तगड़ी छूट

IFB Fully Automatic Front Load Washing Machine

IFB की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन AI टेक्नोलॉजी से लैस है। इसकी वॉश क्वालिटी शानदार है। इसको 5 स्टार की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह बिजली का कम इस्तेमाल करती है, जिससे बिजली का बिल कम आता है। जल्दी कपड़े सुखाने के लिए वॉशिंग मशीन में 1000 आरपीएम की मोटर लगाई गई है। इसमें 8 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिससे कपड़े साफ धुलते हैं। इस पर 4 साल, मोटर व स्पेयर पार्ट पर 10 साल की वारंटी दी जा रही है। इसकी कीमत 23,990 रुपये है। OneCard से खरीदारी करने पर 1250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, वॉशिंग मशीन पर 1,163 रुपये की ईएमआई ऑफर की जा रही है।

LG Front Load Washing Machine

LG की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में हाइजीन स्टीम और डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी दी गई है। यह पानी और बिजली की बचत करती है। इसकी कैपेसिटी 6.5 किलोग्राम है। यह कपल और छोटे परिवार के लिए एकदम परफेक्ट है। अब स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वॉशिंग मशीन में 1000 आरपीएम की मोटर दी गई है। इसमें 10 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसके अलावा, वॉशिंग मशीन में बढ़िया बिल्ड क्वालिटी वाला ड्रम मिलता है। इसकी कीमत 24,990 रुपये है। इसे आप 1,212 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।