Flipkart Offers on Tablets: सस्ते में घर लाएं महंगे Tabs, मिल रहा 5000 तक का महा Discount
Flipkart Offers on Tablets: प्रीमियम सेगमेंट के टैबलेट्स को खरीदने का बढ़िया चांस है। टैबलेट्स पर 5000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इन पर किफायती EMI भी मिल रही है।
Published By: ajay verma | Published: Sep 11, 2025, 12:23 PM (IST)
Flipkart Offers on Tablets: स्कूल व कॉलेज की पढ़ाई से लेकर ऑफिस वर्क तक के लिए प्रीमियम टैबलेट (Tablet) का खूब इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि टैब की मार्केट में डिमांड बनी रहती है। हालांकि, कीमत ज्यादा होने की वजह से इन्हें खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। अच्छी बात यह है कि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इस वक्त प्रीमियम रेंज के टैब पर जबरदस्त डील दी जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर आप टैब्स को कम दाम में घर ला सकते हैं। आइए यहां जानते हैं इन टैब की डिटेल, उनकी कीमत और उन पर मिलने वाली डील...
Flipkart Offers on Tablets
MOTOROLA Pad 60 Pro
मोटोरोला पैड 60 प्रो में 12.7 इंच का डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस टैब में MediaTek Dimensity 8300 चिप और 12GB रैम दी गई है। इसकी स्टोरेज 256GB की है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, टैबलेट के रियर में 13MP कैमरे के साथ-साथ 8MP का फ्रंट कैमरा और 10200mAH की बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 28,999 रुपये है और इसमें 40 प्रतिशत का डिस्काउंट शामिल है। इस पर 1,020 रुपये की ईएमआई मिल रही है। इसे 48,999 रुपये में पेश किया गया था।
Apple 2025 iPad
एप्पल का आईपैड 11 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। फोटो क्लिक करने के लिए टैबलेट के रियर पैनल में 12MP और फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है। इसमें A16 चिप का सपोर्ट दिया गया है। इसकी बैटरी Lithium Polymer की है। यह लेटेस्ट आईपैड ओएस 18 पर काम करता है। इसके वाई-फाई वेरिएंट की फ्लिपकार्ट पर असल कीमत 34,900 रुपये है। इस पर 5 प्रतिशत की छुट मिल रही है। इससे टैब को 32,900 रुपये के स्पेशल प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इस पर 1,157 रुपये की EMI ऑफर की जा रही है।
OnePlus Pad 3
वनप्लस पैड 3 क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। इस टैब की रैम 12GB है। इसमें 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ 13.2 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसका कैमरा 13MP का है। सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, टैब में 12140mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस टैब के वाई-फाई वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है। इस पर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर 2,351 रुपये की EMI मिल रही है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।