50 इंच वाले इन स्मार्ट टीवी पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका

Flipkart सेल में 50 इंच वाले टीवी को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। इन टीवी पर बंपर डिस्काउंट से लेकर तगड़ा कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर और सस्ती ईएमआई तक दी जा रही है।

Published By: ajay verma | Published: Mar 15, 2023, 03:50 PM (IST)

हाइलाइट

  • Flipkart सेल का आज आखिरी दिन है।
  • सेल में 50 इंच वाले स्मार्ट टीवी पर बंपर ऑफर दिए जा रहे हैं।
  • ये सभी स्मार्ट टीवी शानदार फीचर्स से लैस हैं।

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart की बिग सेविंग डेज सेल का आज यानी 15 मार्च को आखिरी दिन है। इस शानदार सेल में 50 इंच के कई सारे स्मार्ट टीवी मौजूद हैं, जिनपर बंपर डिस्काउंट से लेकर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर तक दिया जा रहा है। साथ ही, नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है। अगर आप अभी तक सेल का फायदा नहीं उठा पाएं हैं और अब नया टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको इस खबर कुछ चुनिंदा 50 इंच के स्मार्ट टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको पसंद आ सकते हैं। और पढें: Vivo T5X 5G को मात्र 932 रुपये हर महीने देकर लाएं घर, 7200mAh बैटरी वाले फोन Amazon-Flipkart की डील ने मचाया हंगामा

Mi X Ultra HD Smart TV

शाओमी का यह स्मार्ट टीवी 31,999 रुपये में उपलब्ध है। इसकी असल कीमत 44,999 रुपये है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 1250 रुपये की छूट दी जा रही है, जबकि American Express के कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपये का ऑफ मिल रहा है। इतना ही नहीं टीवी पर 5,333 रुपये की ईएमआई और 16,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। अब फीचर पर नजर डालें, तो टीवी में 50 इंच की स्क्रीन है। इसके अलावा, टीवी में गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट समेत नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम जैसे ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। और पढें: iPhone 15 से लेकर iPhone 17 Pro पर 9000 तक की तगड़ी छूट, अभी खरीदने का सुनहरा मौका

Blaupunkt Cybersound Smart TV

Blaupunkt के 50 इंच वाले टीवी को फ्लिपकार्ट से केवल 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसपर ICICI बैंक की तरफ से 1,250 रुपये के डिस्काउंट के साथ एक्सट्रा 1000 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही, American Express के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है। वहीं, इस टीवी को 11 हजार के एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। इसमें भी गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट के साथ दमदार स्पीकर मिलते हैं।

iFFALCON by TCL Smart TV

50 इंच का यह स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट पर 27,999 रुपये में बिक रहा है। इस टीवी में भी वही फीचर दिए गए हैं, जो ऊपर बताए गए टीवी में मौजूद हैं। इस टीवी की खरीद पर ग्राहकों को 3 साल के लिए मुफ्त में टीवी प्रोटेक्शन स्कीम मिलेगी। इसके अलावा, ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 1250 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, जबकि American Express से पेमेंट करने पर 2000 रुपये की छूट दी जा रही है।

Thomson OATHPRO Smart TV

थॉमसन का यह टीवी फ्लिपकार्ट पर 26,999 रुपये की कीमत पर अवेलेबल है। इसमें 50 इंच की स्क्रीन के साथ गूगल ओएस, असिस्टेंट और क्रोमकास्ट मिलता है। साथ ही, इसमें ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट भी दिया गया है। अब मिलने वाले ऑफर्स पर आएं, तो टीवी पर ICICI और American Express बैंक क्रमश: 1,250 रुपये और 2000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा, टीवी पर बंपर कैशबैक से लेकर 11 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। साथ ही, टीवी पर 3,000 रुपये की ईएमआई भी है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।