Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 02, 2026, 04:10 PM (IST)
Flipkart Independence Day Sale 2025
Flipkart की ‘Big Bachat Days’ Sale इस समय लाइव है और ग्राहकों को बड़े डिस्काउंट भी मिल रहे हैं। यह सेल 5 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान टीवी, स्मार्टफोन, एयर कंडीशनर और बाकी होम अप्लायंसेज पर 60% तक की छूट दी जा रही है। हर महीने की शुरुआत में आने वाली यह सेल इस बार भी यूजर्स के लिए काफी फायदे लेकर आई है, खास बात यह है कि इस बार ‘Super Summer Discount’ के जरिए कीमतों में और ज्यादा छूट देखने को मिल रही है। और पढें: Transparent डिजाइन और 50MP कैमरे वाला Nothing फोन 2000 रुपये हुआ सस्ता, खरीदने का सही Time
इस सेल में काफी सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं, अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है, वहीं Bank of Baroda के कार्ड से भुगतान करने पर 10% तक की तुरंत छूट दी जा रही है। इसके अलावा No-Cost EMI जैसे ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जिससे महंगे प्रोडक्ट्स को आसान किश्तों में खरीदा जा सकता है।
सेल के दौरान हर दिन कुछ खास समय पर अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच ‘Mid-Day Steals’ ऑफर चलाया जा रहा है, जिसमें एक्सेसरीज, वियरेबल्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर ज्यादा डिस्काउंट मिलता है। उदाहरण के तौर पर, Realme के ईयरबड्स करीब 1,199 रुपये में मिल रहे हैं, जबकि Philips का ट्रिमर सिर्फ 830 रुपये में खरीदा जा सकता है।
होम अप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी भारी छूट देखने को मिल रही है। 55-inch Realme TechLife QLED स्मार्ट टीवी को लगभग 27,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसमें 57% तक की छूट दी जा रही है, वहीं Motorola का 55-inch स्मार्ट टीवी 32,999 रुपये में उपलब्ध है। 43-inch Foxsky स्मार्ट टीवी 14,999 रुपये में मिल रहा है। TCL का 55-inch टीवी भी करीब 23,999 रुपये में उपलब्ध है। एयर कंडीशनर की बात करें तो 1 टन स्प्लिट AC लगभग 21,990 रुपये से शुरू हो रहा है, जबकि Voltas का 1.5 टन AC करीब 30,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा Daikin, Godrej, Panasonic और LG जैसे बड़े ब्रांड्स के ACs पर भी शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं।