3000 रुपये से कम में आने वाले एडवांस CCTV Cameras, 24 घंटे करेंगे आपके घर की निगरानी

CCTV Camera Under 3000: आप अपने घर में सीसीटीवी सिक्योरिटी कैमरा लगवाना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कौन-सा खरीदें, तो नीचे 5 शानदार सीसीटीवी कैमरे बताए गए हैं, जिनका प्राइस 3000 रुपये से कम है।

Published By: ajay verma | Published: May 07, 2026, 04:13 PM (IST)

CCTV Camera Under 3000: सीसीटीवी कैमरा हर घर की जरूरत बन गया है। इस खास कैमरे की मदद से घर को सुरक्षित रखने के साथ निगरानी की जा सकती है। अगर आपको अपने घर की चिंता सताती रहती है और अपने लिए सीसीटीवी कैमरा खोज रहे हैं, तो हम आपको यहां चुनिंदा सीसीटीवी कैमरे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 3000 रुपये से कम है। इन्हें अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। इनमें आपको मोशन डिटेक्टर, 360 डिग्री व्यू, टॉक सपोर्ट और Alexa वॉइस असिस्टेंट जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। और पढें: घर में फालतू पड़ा है पुराना मोबाइल फोन, ऐसे बनाएं CCTV कैमरा

CP PLUS CCTV Camera

और पढें: भारत के टॉप-5 CCTV कैमरा ब्रांड, चीनी CCTV कैमरों पर सख्ती के बीच बनेंगे आपके लिए बेस्ट ऑप्शन

सीपी प्लस का यह सिक्योरिटी कैमरा घर के लिए एकदम सही है। इसमें 4MP लेंस के साथ 360 डिग्री व्यू दिया गया है। इसके साथ स्मार्ट डिटेक्शन और बोलने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, कैमरे में नाइट विजन दिया गया है, जिससे रात में भी निगरानी रखी जा सकती है। इसकी असली कीमत 3500 रुपये है, लेकिन यह अमेजन इंडिया पर 2499 रुपये में मिल रहा है। और पढें: CCTV कैमरा खरीदते वक्त इन बातों को न करें नजरअंदाज, नहीं तो पड़ेगा पछताना

Eyetech CCTV Camera

Eyetech का यह सीसीटीवी कैमरा बेहद खास है। इस कैमरे में टू-वे ऑडियो और दो कैमरा लेंस दिए गए हैं, जिससे एक साथ दो जगह पर आसानी से नजर रखी जा सकती है। इसमें एचडी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड होती है। इसमें नाइट विजन भी मिलता है। इसे वाई-फाई के जरिए फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी ओरिजनल कीमत 4999 रुपये है। इस पर 40 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसे 2989 रुपये में अमेजन से खरीदा जा सकता है।

Trueview CCTV Camera

Trueview के 3MP सेंसर वाले कैमरा को खासतौर पर घर, दुकान और ऑफिस के लिए तैयार किया गया है। इस कैमरे में माइक दिया गया है, जिससे बात की जा सकती है। इसमें Human डिटेक्शन मिलता है, जिससे यह कैमरा जरा-सी हलचल को तुरंत रिकॉर्ड कर लेता है। इसे अमेजन इंडिया से 2699 रुपये में घर लाया जा सकता है।

Camate Arc Pro CCTV Camera

Camate में 3MP का कैमरा लेंस लगा है। इस कैमरे में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई दिया गया है। यह दिन और रात दोनों रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसके साथ मोशन ट्रैकिंग फंक्शन मिलता है। इसे IP66 की रेटिंग दी गई है। इसका प्राइस 2899 रुपये है।

MANOMAY CCTV Camera

MANOMAY ह्यूमन डिटेक्शन फीचर के साथ आता है। यह BIS-ER सर्टिफाइड है। इसके जरिए दिन और रात दोनों समय नजर रखी जा सकती है। इसमें Alexa वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। यह अमेजन इंडिया पर लिस्ट है। इसकी कीमत 2699 रुपये है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।