Best Tablets Under 30000: लैपटॉप की कमी पूरी करेंगे ये धाकड़ टैब, दाम 30 हजार से कम

Best Tablets Under 30000: अगर आप अपने लिए लैपटॉप जैसा टैब खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां देखें 30 हजार से कम के बेस्ट ऑप्शन।

Published By: Manisha | Published: Nov 04, 2025, 05:36 PM (IST)

Best Tablets Under 30000: डिजिटल दौर में टैबलेट एक कॉम्पैक्ट और काम का गैजेट बन चुका है। ऑफिशियल वर्क से लेकर गेमिंग और एडिटिंग तक कई काम लैपटॉप पर निर्भर करते है। हालांकि, हर जगह लैपटॉप कैरी करना संभव नहीं होता। इस वजह से लोग लैपटॉप की तुलना में टैब खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी टैब खरीदना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए कई सुनहरी डील्स लेकर आया है। यहां देखें 30 हजार से कम में मिलने वाले बेस्ट टैब। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi Pad Pro 5G

Redmi Pad Pro 5G को Amazon से 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए टैब पर 1500 रुपये का ऑफ मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो रेडमी के टैब में 12.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, टैब Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। टैब में 10,000mAh की बैटरी मिलती है। यह टैब 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

XIAOMI Pad 7

XIAOMI Pad 7 को Amazon से 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैब पर भी बैंक कार्ड के जरिए अलग से 1500 रुपये का ऑफ मिलता है। फीचर्स की बात करें, तो शाओमी के टैब में 11.16 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इसके अलावा, टैब Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। टैब में 8500mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Lenovo Idea Tab Pro

Lenovo Idea Tab Pro के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को अमेजन से 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैब पर 1500 रुपये का ऑफ मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो टैब में 12.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, टैब MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर से लैस है। टैब की बैटरी 10200mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।