Best Tablets under 15000: ऑनलाइन किताबे पढ़ने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट रहेंगे ये टैब, कीमत 15 हजार से कम

Best Tablets under 15000: अगर आप सस्ते में नया टैब खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां देखें 15000 रुपये से कम में आने वाले बेस्ट ऑप्शन।

Published By: Manisha | Published: Jun 30, 2025, 12:53 PM (IST)

Best Tablets under 15000: अगर आप ऑनलाइन गेम खेलना, मूवी देखना व किताबे पढ़ना पसंद करते हैं, तो स्मार्टफोन की छोटी स्क्रीन आपकी जरूरत पूरी नहीं करेगी। मूवी स्ट्रीमिंग से लेकर ऑनलाइन Reading का मजा आपको टैबलेट की बड़ी स्क्रीन पर ही परफेक्ट मिलेगा। हालांकि, यदि आप कम बजट के कारण अपने लिए अब-तक टैब नहीं खरीद पाएं हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको भारतीय मार्केट में 15000 रुपये से कम में मिलने वाले धांसू टैबलेट्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें आप Amazon के जरिए घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi Pad 2

Redmi Pad 2 के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप Amazon से 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैब पर बैंक कार्ड के जरिए 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में 11 इंच का 2.5K डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह टैब MediaTek Helio G100 Ultra प्रोसेसर से लैस है। इस टैब मे आपको 9000mAh तक की जंबो बैटरी मिलती है। इस टैब में Redmi Smart Pen सपोर्ट भी मौजूद है। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

HONOR Pad X9

HONOR Pad X9 के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भी आप Amazon से 13,999 रुपये में खरीद जा सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में 11.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह टैब Snapdragon 685 प्रोसेसर से लैस है।

Lenovo Tab M11

Lenovo Tab M11 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैब पर भी बैंक कार्ड के जरिए 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में 11 इंच का टैब दिया गया है। इसके अलावा, टैब Mediatek Helio G88 प्रोसेसर से लैस है। टैब में 7040mAh की जंबो बैटरी दी गई है। ऑडियो के लिए इसमें क्वाड स्पीकर्स मौजूद हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।