Best Smartwatches under 1500: ब्लूटूथ कॉलिंग वाली धांसू स्मार्टवॉच, दाम 1500 से कम

Best Smartwatches under 1500: अगर आप अपने लिए बजट के अंदर BT कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां देखें 1500 से कम में आने वाले बेस्ट ऑप्शन।

Published By: Manisha | Published: Apr 29, 2025, 06:00 PM (IST)

Best Smartwatches under 1500: डिजिटल दौर में स्मार्टफोन की तरह ही स्मार्टवॉच भी अब डेली लाइफस्टाइल का एक जरूरी हिस्सा बन चुकी है। स्मार्टवॉच के जरिए सिर्फ टाइम ही नहीं बल्कि आप अपनी हेल्थ व फिटनेस को भी ट्रैक कर सकते हैं। खास बात यह भी है कि आज के समय में नई स्मार्टवॉच खरीदना आपकी जेब पर भारी भी नहीं पड़ता। आप 1500 रुपये से कम की कीमत में शानदार Bluetooth Calling वाली स्मार्टवॉच अपने लिए खरीद सकते हैं। इन स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आपको शानदार हेल्थ व फिटनेस फीचर्स का एक्सेस भी मिलता है। यहां देखें Amazon पर मिल रही कुछ शानदार डील्स। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

Fire-Boltt Phoenix Smart Watch

Fire-Boltt Phoenix Smart Watch को Amazon से 86 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 1399 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस स्मार्टवॉच में 1.3 इंच का TFT Color Full टच स्क्रीन मिलती है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के बिना 7 दिन चलेगी वहीं, कॉलिंग के साथ इसका इस्तेमाल 4 दिन तक किया जा सकता है। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Boult Drift+ Smart Watch

Boult Drift+ Smart Watch स्मार्टवॉच को Amazon के जरिए 83 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 1399 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस स्मार्टवॉच में 1.83 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी मिलता है। यह वॉच सिक्योरिटी के लिहाज से Emergency SOS फीचर के साथ आता है। इसमें बिल्ट-इन गेम्स का सपोर्ट मौजूद है। यह वॉच सिक्योरिटी के लिहाज से Emergency SOS फीचर के साथ आता है। इसमें बिल्ट-इन गेम्स का सपोर्ट मौजूद है।

Boat Storm Call 3

Boat Storm Call 3 को Amazon से 85 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 1299 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी मिलता है। इस वॉच में AI वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मौजूद है, जिसको आप अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।