Best Smartwatches under 1000: BT कॉलिंग फीचर वाली धाकड़ स्मार्टवॉच, दाम 1000 से भी कम

Best Smartwatches under 1000: अगर आप स्मार्टवॉच खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Amazon की सेल में आपको 1000 से कम में मिलेंगे कई धांसू ऑप्शन।

Published By: Manisha
Published: Dec 03, 2024, 03:40 PM (IST)

Best Smartwatches under 1000: Amazon सेल के दौरान स्मार्टवॉच पर काफी शानदार डील व डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं। सेल के दौरान आप धाकड़ फीचर्स वाली स्मार्टवॉच को आप कम से कम दाम में खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट कम हैं और आप Bluetooth Calling वाली स्मार्टवॉच खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए ही है। इस सेल में आप 1000 रुपये से कम की कीमत में नई स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। यहां देखें कुछ बेस्ट डील्स। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

pTron Reflect Pro Smartwatch

pTron Reflect Pro Smartwatch को Amazon से अभी 78 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 849 रुपये में खरीदा जा सकता है। लुक में यह स्मार्टवॉच Apple वॉच वाले डिजाइन के साथ आती है। फीचर्स की बात करें, तो वॉच में 1.85 उंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 600 nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट मिलता है। पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है। इस वॉच की बैटरी 210mAh की है। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

boAt Xtend Call Plus Smart Watch

boAt Xtend Call Plus Smart Watch को Amazon से 88 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो वॉच में 1.91 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, इस वॉच में भी ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट मिलता है। आपकी हेल्थ का ख्याल रखने के लिए इसमें SpO2 जैसे सेंसर्स मौजूद हैं। खास बात यह है कि इस स्मार्टवॉच में आपको हिंदी भाषा का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मौजूद है।

Noise Vivid Call 2 Smart Watch

Noise Vivid Call 2 Smart Watch वॉच को अमेजन सेल से 83 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इलमें 150 से ज्यादा वॉच फेस मौजूद हैं। साथ ही सिंगल चार्ज पर यह वॉच 7 दिन चलती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे एडवांड फीचर भी मौजूद हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।