Amazon Great Freedom Festival सेल ने काटा गदर, 6000 से कम में खरीदें नया स्मार्टफोन

Best Smartphones under 6000: अगर आप नया सस्ता स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए 6000 रुपये का बजट भी काफी है। Amazon सेल में मिल रही कई बंपर डील्स।

Published By: Manisha | Published: Aug 04, 2025, 11:00 AM (IST)

Amazon Great Freedom Festival Sale अभी जारी है। इस सेल में ग्राहकों को एक से बढ़कर एक धमाकेदार डील व डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप किसी फर्स्ट टाइम स्मार्टफोन यूजर के लिए बजट रेंज में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे थे, तो अब आपको 8000 रुपये या फिर 10,000 रुपये खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। अमेजन सेल में आपको 6000 रुपये से कम की कीमत में स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिल रहा है। इनमे बैंक कार्ड नहीं बल्कि सीधे-सीधे प्रोडक्ट डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं। यहां देखें सेल की कुछ टॉप डील्स। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

Lava Bold N1

Lava Bold N1 फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को आप Amazon Great Freedom Festival सेल के दौरान महज 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वैसे इसकी कीमत 7,499 रुपये लिस्ट है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Unisoc प्रोसेसर से लैस है। फोन में 13MP AI डुअल कैमरा व 5000mAh की बैटरी मिलती है। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Tecno POP 9

Tecno POP 9 फोन के 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को आप Amazon सेल के दौरान महज 5,998 रुपये में खरीद सकते हैं। वैसे इसकी कीमत 8,499 रुपये लिस्ट है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन MediaTek G50 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 13MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है। पानी से बचाव के लिए इसमें IP54 रेटिंग भी दी गई है।

itel ZENO 10

itel ZENO 10 फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को आप सेल के दौरान महज 5,899 रुपये में खरीद सकते हैं। वैसे इसकी कीमत 7,399 रुपये लिस्ट है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Octa-core प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8MP कैमरा मिलता है। वहीं, फोन की बैटरी 5000mAh की है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।