Best smartphones under 20000: न्यू ईयर में खरीदना है नया फोन? 20 हजार से कम में बेस्ट रहेंगे ये फोन
Best smartphones under 20000: अगर आप 20 हजार से कम में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां देखें 2025 वाले कुछ बेस्ट ऑप्शन।
Published By: Manisha | Published: Jan 06, 2025, 01:26 PM (IST)
Best Budget smartphones under 20000: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है, तो आपको 20 हजार से कम की कीमत में कई धांसू स्मार्टफोन ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध मिलेंगे। इस रेंज के तहत आपको दमदार प्रोसेसर, तगड़ी रैम और जंबो बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इन स्मार्टफोन के साथ आपको जबरदस्त परफॉर्मेंस मिलेगी, जिसके तहत आप बिना किसी रूकावट के आराम से मल्टीटास्किंग व बेसिंग गेमिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां देखें Amazon पर 20 हजार से कम में मिलने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट।
iQOO Z9s 5G
iQOO Z9s 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 2000 रुपये का अलग से ऑफ मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो आइकू के फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1800 Nits तक की है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX882 OIS कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5500mAh की है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Redmi Note 13 Pro
Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन के 8GB RAM व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भी Amazon से 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो रेडमी के फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5100mAh की है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
OnePlus Nord CE4 Lite 5G
OnePlus Nord CE4 Lite 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो रेडमी के फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 695 5G प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYT-600 का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5500mAh की है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।