Best 6000mAh Battery Phones: 6000mAh जंबो बैटरी वाले जबरदस्त फोन, दाम 15 हजार से कम

Best 6000mAh battery phones: अगर आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है और फोन को बार-बार चार्ज पर लगाकर परेशान हो गए हैं, तो यहां देखें 6000mAh जंबो बैटरी वाले धांसू फोन। इनकी कीमत 15000 रुपये से कम है।

Published By: Manisha | Published: Feb 18, 2025, 02:43 PM (IST)

Best 6000mAh Battery Phones: स्मार्टफोन हमारी डेली लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। कई डेली टास्ट सिर्फ और सिर्फ स्मार्टफोन पर निर्भर करते हैं। ऐसे में स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होना एक आम समस्या बन चुकी है। अगर आपके फोन की भी बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है और आप फोन को बार-बार चार्ज पर लगाकर परेशान हो गए हैं, तो 6000mAh धाकड़ बैटरी वाले फोन आपके लिए ही हैं। इन दिनों मार्केट में कई फोन 6000mAh बैटरी के साथ आ चुके है। हालांकि, अगर आप बजट के अंदर बेस्ट ऑप्शन देख रहे हैं, तो यहां देखें Amazon पर 15 हजार से कम में मिलने वाले धाकड़ ऑप्शन। और पढें: 4500 Nits डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 16GB RAM वाले Vivo X300 5G पर 8000 का Discount, Amazon पर मिल रहा Offer

iQOO Z9x 5G

iQOO Z9x 5G फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 13,499 रुपये में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो आइकू के फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। और पढें: धाकड़ फीचर्स वाले OnePlus फोन पर आया जबरदस्त ऑफर, यहां मिल रहा 3000 का जंबो Discount

Samsung Galaxy M35 5G

Samsung Galaxy M35 5G फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो सैमसंग के फोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Exynos 1380 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6000mAh की है।

Realme 14x 5G

Realme 14x 5G फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल को अमेजन से 15,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए आपको 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में फोन को आप 15 हजार से कम में खरीद पाएंगे। फीचर्स की बात करें, तो रियलमी के फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Mediatek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर से लैस है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।