Asus ROG Xbox Ally X और ROG Xbox Ally की सेल हुई लाइव, जानिए कीमत और फीचर्स

Asus ROG Xbox Ally X और ROG Xbox Ally की बिक्री आज यानी 16 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इसमें AMD Ryzen Z2 प्रोसेसर और 7 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है।

Published By: ajay verma | Published: Oct 16, 2025, 04:51 PM (IST)

Asus ROG Xbox Ally X और ROG Xbox Ally की सेल भारत में लाइव हो गई है। इन दोनों गेमिंग कंसोल को आज यानी 16 अक्टूबर से खरीदा जा सकता है। इनमें AMD Ryzen Z2 सीरीज के प्रोसेसर दिए गए हैं, जिससे शानदार गेमिंग का अनुभव मिलता है। इनमें 7 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। साथ ही, Radeon ग्राफिक्स का भी सपोर्ट मिलता है। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो

Asus ROG Xbox Ally X और Xbox Ally कीमत व ऑफर

आसुस के मुताबिक, Asus ROG Xbox Ally की कीमत 69,990 है, जबकि ROG Xbox Ally X 1,14,990 रुपये के दाम में मिल रहा है। इन दोनों गेमिंग कंसोल को आसुस की ऑफिशियल वेबसाइट, स्टोर के साथ-साथ अमेजन इंडिया (Amazon India) और विजय सेल्स (Vijay Sales) पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। और पढें: Amazon Sale में Laptop पर बंपर छूट, HP, Dell और Asus Laptop हुए सस्ते

ऐसे हैं गेमिंग कंसोल के फीचर्स

Asus ROG Xbox Ally X और ROG Xbox Ally गेमिंग कंसोल 7 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आते हैं। इनकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus लगाया गया है। और पढें: Asus ExpertBook Ultra के साथ ExpertBook P3 और P5 सीरीज से उठा पर्दा, जानें कीमत

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए गेमिंग कंसोल्स में AMD प्रोसेसर, 24GB-16GB LPDDR5X रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। इनमें Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।

अन्य फीचर्स

Ally X में 80Wh की बैटरी लगी है। इसका वजन 715 ग्राम है। Ally में 60Wh की बैटरी मिलती है। इसका वेट 670 ग्राम है। इन दोनों को 65 वॉट के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए गेमिंग कंसोल में वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.4, माइक्रो एसडी कार्ड रीडर, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

FAQs

1. Asus ROG Xbox Ally X और ROG Xbox Ally को कब लॉन्च किया गया था ?

Ans. आसुस ने Asus ROG Xbox Ally X और ROG Xbox Ally गेमिंग कंसोल को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था।

2. ROG Xbox Ally X और ROG Xbox Ally में किस कंपनी का प्रोसेसर मिलता है ?

Ans. बेहतर फंक्शनिंग के लिए आसुस के दोनों गेमिंग कंसोल में AMD का प्रोसेसर दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।