Amazon Great Summer सेल 4 मई से होगी शुरू, तगड़े डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स

Amazon Great Summer सेल 4 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। हमेशा की तरह Amazon Prime सदस्यों को इस सेल का एक्सेस एक दिन पहले ही मिल जाएगा।

Published By: Manisha | Published: Apr 28, 2023, 05:55 PM (IST)

हाइलाइट

  • 4 मई से शुरू होगी Amazon Great Summer Sale
  • एक्सचेंज ऑफर के तहत प्रोडक्ट्स पर 30,000 रुपये तक का ऑफ
  • Alexa, Fire TV और Kindle पर मिलेगा 40 प्रतिशत तक का ऑफ

Amazon Great Summer Sale: अमेजन की मच-अवेटेड समर सेल की तारीख का ऐलान हो गया है। इस साल यह सेल 4 मई 2023 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस सेल के दौरान ग्राहक स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, होम अप्लाइंसेस जैसे प्रोडक्ट्स को बंपर डिस्काउंट ऑफर्स के साथ खरीद सकेंगे। फिलहाल ई-कॉमर्स जाइंट ने सेल के दौरान प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स रिवील नहीं किए हैं। हालांकि, बैंक ऑफर व वेलकम ऑफर्स से जुड़ी थोड़ी बहुत जानकारी रिवील कर दी गई है। आइए जानते हैं अमेजन ग्रेट समर डेल सेल से जुड़ी सभी जानकारी। और पढें: Amazon-Flipkart: छोटे कमरों के लिए बेस्ट रहेंगे 1 Ton AC, ताबड़तोड़ छूट के साथ सस्ते में लाएं घर

जैसे कि हमने बताया इस साल Amazon Great Summer सेल 4 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। हमेशा की तरह Amazon Prime सदस्यों को इस सेल का एक्सेस एक दिन पहले ही मिल जाएगा। इस दौरान प्राइम सदस्य सेल के सभी ऑफर्स का लाभ ले सकेंगे। वहीं, सभी ग्राहकों के लिए यह सेल 4 मई दोपहर 12 बजे लाइव होगी। और पढें: iPhone 17 Pro, 17, 16, 15 और iPhone Air पर आई धमाकेदार डील, Flipkart-Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका

ऑफर्स

ऑफर्स की बात करें, तो ICICI और Kotak Mahindra Bank के डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिए सेल में शॉपिंग करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इस्टेंट डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। इसके अलावा, सेल में स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स, लैपटॉप और स्मार्टवॉच पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करन पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा।

इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के तहत प्रोडक्ट्स पर 30,000 रुपये तक का ऑफ दिया जाएगा। सेल के दौरान ई-कॉमर्स जाइंट Welcome Offer भी देगी। इसमें पहला ऑर्डर प्लेस करने पर 20 प्रतिशत कैशबैक ऑफर किया जाएगा।

अमेजन सेल में हेडफोन्स, स्मार्टवॉच आदि को 99 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे। साथ ही मोबाइल व मोबाइल एक्सेसरीज की कीमत सेल में 5,899 रुपये से शुरू होगी। होम अप्लाइंसेस पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। वहीं, Alexa, Fire TV और Kindle पर 40 प्रतिशत तक का ऑफ मिलेगा।

Amazon Premium Electronics Days Sale

हाल ही में कंपनी ने Amazon Premium Electronics Days Sale की शुरुआत की थी। यह सेल 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक लाइव रही थी। इस सेल के दौरान ग्राहकों को विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीद पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा था। वहीं, अब समर सेल के दौरान आप इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर क्लोदिंग-एक्सेसरीज जैसे विभिन्न कैटेगरी के प्रोडक्ट्स को कम से कम दाम में खरीद सकेंगे। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अमेजन सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स से भी पर्दा उठा देगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।