Amazon Sale 2023: 12GB तक RAM वाले फोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट
Amazon Sale 2023 में Vivo के सब ब्रांड iQOO स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका है। 12GB तक RAM वाले फोन्स पर अच्छा डिस्काउंट है।
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 14, 2023, 12:46 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Sale 2023 में iQOO के स्मार्टफोन पर छूट है।
- चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट मिल रहा है।
- इन फोन्स में 12GB तक RAM जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Amazon Great Indian Festival Sale में स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट है। सेल में Vivo की सब ब्रांड iQOO पर बंपर छूट मिल रही है। कंपनी मिड रेंज और प्रीमियम कई तरह के फोन्स ऑफर करती है। अमेजन की इस सेल में कंपनी के कई दमदार स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। आइये, फोन्स पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल जानते हैं।
Amazon Great Indian Festival Sale में इन फोन्स पर छूट
iQOO Z6 Lite 5G
इस फोन में 6GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Full HD डिस्प्ले दिया गया है। फोन 5000mAh बैटरी से लैस है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है। फोन सेल में 12,999 रुपये का मिल रहा है। SBI के कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट है।
iQOO Z7s 5G
यह 5G फोन में 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। स्मार्टफोन Snapdragon 695 5G प्रोसेसर से लैस है। इसमें 6.38 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट 64MP मेन कैमरा से लैस है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। SBI बैंक के कार्ड पर 1250 रुपये का डिस्काउंट है।
iQOO Z7 Pro 5G
स्मार्टफोन में 6.78 इंच का कर्व्ड सुपर विजन डिस्प्ले दिया गया है। फोन 64MP मेन कैमरा और 66W Flashcharge सपोर्ट वाली 4600mAh बैटरी से लैस है। इसमें 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है। फोन MediaTek Dimesity 7200 5G प्रोसेसर से लैस है। इसकी कीमत 23,999 रुपये है। इसे 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 22,999 में खरीद सकते हैं।
iQOO Neo 7 Pro 5G
इस फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा का मिलता है। हैंडसेट Funtouch OS 13 पर रन करता है। इसमें 120W FlashCharge सपोर्ट वाली बैटरी दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है। SBI के कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।